Akshay Kumar Cameo in Bhool Bhulaiyaa 3: ‘भूल भुलैया’ फ्रैंचाइजी में अक्षय कुमार का किरदार दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। फिल्म के पहले पार्ट में शानदार परफॉर्मेंस के बाद उनके फैंस फिल्म के अगले पार्ट्स में भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि फिल्म के दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन ने भी अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों को जीता लेकिन अब जब ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर जारी हुआ है, तो फैंस फिर से उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर मंजुलिका का सामना करते हुए नजर आ जाएं।
विद्या के साथ फिर दिखेंगे अक्षय कुमार
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू की शानदार एक्टिंग ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट को बेहद सफल बनाया था और अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा लगातार हो रही है, जहां फैंस अक्षय के कैमियो के बारे में अटकलें लगाने लगे हैं। जी हां फैंस ने सोशल मीडिया पर टीजर देखने के बाद उम्मीद जताई है कि उन्हें अक्षय कुमार का कैमियो देखने को मिलने वाला है।
टीजर में फिर दिखीं विद्या बालन
इस टीजर में विद्या बालन को एक बार फिर मंजुलिका के अवतार में दिखाया गया है, जो हवेली में आतंक का माहौल पैदा कर रही हैं। इस बार टीजर में ‘अमी जे तोमार’ का आइकॉनिक गाना भी शामिल किया गया है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। कार्तिक आर्यन की प्रेमिका के रूप में त्रिप्ती डिमरी की झलक भी देखने को मिली है, जिससे कहानी में दिलचस्प मोड़ आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
Akshay Kumar in Bhool Bhulaiyaa 3
निर्देशक अनीस बज्मी ने इस फिल्म को लेकर जो बातें शेयर की हैं, वो दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने वाली हैं। फिल्म की कहानी में कार्तिक का किरदार ‘रूह बाबा’ है, जो कोलकाता में एक प्रेतात्मा मंजुलिका के रहस्य को उजागर करने के लिए एक प्रेत हवेली में जाता है। इसमें माधुरी दीक्षित के भी कैमियो की खबर है, जो इस फिल्म में चार चांद लगाने के लिए एकदम तैयार हैं।
डायरेक्टर अनीस बज्मी ने फिल्म पर क्या कहा?
न्यूज 24 से बातचीत करते हुए अनीस बज्मी ने कहा कि वो नहीं चाहते कि किसी भी तरह का सस्पेंस खत्म हो जाए। उन्होंने बताया कि ‘हमारे पास एक शानदार कास्ट है जिसमें कार्तिक, त्रिप्ती और विद्या शामिल हैं। मेरे पसंदीदा कॉमिक कलाकार संजय मिश्रा, अश्विनी कालेस्कर और राजपाल यादव भी हैं। सभी ने बेहतरीन काम किया है, लेकिन मैं किसी नाम का जिक्र नहीं करना चाहता ताकि दर्शक बिना किसी उम्मीदों से फिल्म को देखें।’
‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फैंस की उम्मीदें अब इस फिल्म के साथ जुड़ी हुई हैं और सभी इस बात का इंतज़ार कर रहे हैं कि क्या अक्षय कुमार एक बार फिर से इस फ्रैंचाइजी में वापसी करेंगे।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs में एक ही दिन में हुए 3 हादसे, लोग बोले- शो को लगी बुरी नजर
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines