Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: दिवाली के खास मौके पर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की जबरदस्त टक्कर हुई। दोनों फिल्मों की भिड़ंत की गूंज बॉक्स ऑफिस पर साफ सुनाई दी। दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और तीन ही दिन में दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि तीन दिनों में कौन-सी फिल्म ने कैसी कमाई की है और दोनों में से कौन आगे है और कौन पीछे?
सिंघम अगेन
sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 35.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल संभव है। इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म की टोटल कमाई 121.00 करोड़ रुपये हो गई है।
भूल-भूलैया 3
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ की बात करें तो sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अपने रिलीज होने के बाद तीसरे दिन 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के भी ये अभी शुुरुआती और अनुमानित नंबर हैं और बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म की तीन दिन की कमाई 106 करोड़ रुपये हो गई है।
दो दिनों की कमाई
वहीं, अगर दोनों फिल्मों की बीते दो दिनों की कमाई की बात करें तो ‘सिंघम अगेन’ ने अपने रिलीज डे पर 43.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 42.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, अगर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 35.5 करोड़ रुपये की कमाई की और फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 37 करोड़ का कलेक्शन किया।
‘सिंघम अगेन’ आगे
इसी के अगर दोनों फिल्मों की कमाई को देखा जाए, तो दोनों फिल्मों में ‘सिंघम अगेन’ आगे चल रही है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में दोनों ही फिल्मों में कांटे की टक्कर है। देखने वाली बात होगी कि कौन-सी फिल्म ज्यादा कमाई कर पाती है।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan का बर्थडे पर बड़ा तोहफा, एक दिन में 100 बार करते थे ये काम, तुरंत छोड़ा
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
25 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines