Bhool Bhulaiyaa 3: पिछले साल रिलीज हुई अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार की बजाय कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आए थे। वहीं लीड एक्ट्रेस के तौर पर कियारा आडवाणी थीं। कुछ समय पहले इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर खबर आई थी। जिसे जानने के बाद अब फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। लेकिन कियारा आडवाणी के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबर है कि भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) से एक्ट्रेस का पत्ता साफ हो गया है और इसमें नई एंट्री सारा अली खान की हुई है। अब सारा और कार्तिक असल जिंदगी में न सही, लेकिन पर्दे पर तो रोमांस करते नजर आ सकते हैं।
जानें कब से होगी शूटिंग
खबरों के अनुसार भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार की प्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है। वह इसके तीसरे पार्ट पर दांव खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट लॉक करने पर काम शुरू कर दिया है और खबर है कि फरवरी 2024 से फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे। वहीं कार्तिक और सारा भी अगले साल से फिल्म की शूटिंग करने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
कब रिलीज होगी भूल भुलैया 3
सूत्रों के अनुसार, कार्तिक और सारा बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह भूल भुलैया 3 के साथ इस दोस्ती को वर्कफ्रंट पर आगे बढ़ाना चाहते हैं। आधिकारिक घोषणा होने के बाद कास्टिंग का तख्तापलट चर्चा का विषय होगा। खबर है कि भूल भुलैया 3 की शूटिंग फरवरी से तीन महीने तक की जाएगी और दिवाली 2024 के दौरान फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह भारत की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है और निर्माता अपने यूनिवर्स का विस्तार करने और एक और ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle की राह से हट गया कांटा, अनीस बज्मी को बकाया रकम चुकाएंगे फिरोज नाडियाडवाला
दो बार लव अफेयर पर बोलीं सारा
सारा और कार्तिक की बात करें तो दोनों को एकसाथ आखिरी बार फिल्म लव आजकल 2 में साथ में देखा गया था। इस फिल्म के बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे सुर्खियों में आए थे। इस बारे में सारा अली खान दो बार करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में बात कर चुकी हैं। वहीं कार्तिक आर्यन ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया था।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines