Bhool Bhulaiyaa 3: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ दिवाली पर रिलीज हो रही है। 1 नवंबर को फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी। उस दिन रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) भी रिलीज हो रही है। ऐसे में अब लोग तो कंफ्यूज होंगे ही कि उन्हें कौन-सी फिल्म देखनी चाहिए। ऐसे में अगर आप कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म देखने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां 5 कारण हैं जो आपको ‘भूल भुलैया 3’ देखने पर मजबूर कर देंगे।
असली मंजुलिका की वापसी
इस सीक्वल में असली मंजुलिका की वापसी होने वाली है। फैंस कब से असली मंजुलिका का इंतजार कर रहे थे। पहले पार्ट में विद्या बालन ने ही मंजुलिका का किरदार निभाया था और अब इस सीक्वल में वो फिर से फैंस को डराने आ रही हैं। उनको फिल्म में देखने की एक्साइटमेंट आपको खुद थिएटर में खींच ले जाएगी।
माधुरी और विद्या में जंग
इस बार फिल्म में एक ट्विस्ट होगा। विद्या बालन मंजुलिका हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन इस बार फिल्म में माधुरी दीक्षित भी होंगी और इन दोनों के बीच एक जंग होगी। दो एक्ट्रेस जब आमने-सामने आएंगी तो क्या ड्रामा होगा और क्या इंटेंसिटी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इन दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए दिवाली तोहफे से कम नहीं है।
कार्तिक और तृप्ति का रोमांस
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी ‘भूल भुलैया 3’ में अपनी केमिस्ट्री से बॉक्स ऑफिस पर आग लगा देंगे। दोनों जमकर किसिंग सीन दे रहे हैं। पहली बार ये दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। अब इनकी जोड़ी कैसी लगेगी वो देखने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
सपोर्टिंग कास्ट
‘भूल भुलैया 3’ की सपोर्टिंग कास्ट हमेशा ही मजेदार होती है। राजपाल यादव तो हर सीक्वल की जान हैं। वहीं, इस बार फिल्म में संजय मिश्रा, अश्वनी खलसेकर और विजय राज भी दिखाई देने वाले हैं। ये सभी मंझे हुए कलाकार हैं और इनकी परफॉरमेंस तो मिस करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon को रिश्तेदारों पर क्यों आता है गुस्सा? बहन Nupur Sanon से जुड़ा है मामला
रूह बाबा से मंजुलिका का मुकाबला
एक तरफ मंजुलिका होगी जिसके खौफ से हर कोई डरा हुआ होगा, लेकिन रूह बाबा जब उनका सामना करेंगे तो खूब मजा आने वाला है। दोनों एक-दूसरे के रास्ते में मुश्किलें पैदा करेंगे। आखिर में जीत किसकी होगी और दोनों की लड़ाई में कितना फन होगा उसके लिए फिल्म जरूर देखिएगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines