Bhool Bhulaiyaa 3 थिएटर के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? ट्रेलर में ही मिला हिंट

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: ‘भूल भुलैया 3′ के ट्रेलर में एक बड़ा हिंट मिला है जिससे फैंस को पता चल जाएगा कि ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी। चलिए जानते हैं थिएटर ये बाद ये कहां आने वाली है।

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: बॉलीवुड की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3′ का ट्रेलर आज ही सामने आया है। 2 घंटे के अंदर इस ट्रेलर को लगभग 20 लाख 80 हजार लोग देख चुके हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी को माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) का फेस ऑफ पसंद आ रहा है तो किसी को मजनू भाई की पेंटिंग। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) के लिप लॉक पर भी खूब चर्चा चल रही है।

ट्रेलर में ओटीटी रिलीज को लेकर मिला हिंट

इसी बीच ट्रेलर में एक ऐसी चीज भी देखने को मिली जिसे अब तक किसी ने नोटिस नहीं किया होगा। आपको बता दें, ये फिल्म 1 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है। अब थिएटर के बाद ‘भूल भुलैया 3′ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी उसका भी खुलासा हो गया है। न तो मेकर्स ने और न ही किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अभी तक ‘भूल भुलैया 3′ की ओटीटी रिलीज को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का हिंट तो आपको ट्रेलर में ही मिलेगा।

विज्ञापन

2 मिनट 44 सेकंड पर खुला राज

दरअसल, ट्रेलर में एक खास डिटेल है जिसे आप बारीकी से देखने पर ही पहचान पाएंगे। एक सीन में आपको कुछ ऐसा सुनाई देगा जिसके बाद आपकी कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी। दरअसल, ट्रेलर में 2 मिनट 44 सेकंड पर एक सीन आता है जिसमें राजपाल यादव (Rajpal Yadav), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और अश्वनी खलसेकर (Ashwini Kalsekar) भागते हुए आते हैं और राजपाल यादव तभी किसी चीज से टकरा जाते हैं। उनके टकराने पर जो आवाज आती है वो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म की पॉपुलर साउंड है।

कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘भूल भुलैया 3′?

बता दें, राजपाल यादव के टकराने पर जो आवाज आई है वो नेटफ्लिक्स (Netflix) की है। नेटफ्लिक्स को खोलने पर जो टुडूम की आवाज आती है, एक्टर के टकराने पर बिल्कुल वही साउंड आया है। इसके अलावा संजय मिश्रा इसके बाद एक डायलॉग भी बोलते हैं, ‘नेटफ्लिक्स कौन चालू किया रे साला।’ अब इसे एक इशारा समझा जा सकता है कि ‘भूल भुलैया 3′ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। वहीं, ये कब तक ओटीटी पर रिलीज होगी? इसे लेकर तो यही कहा जा रहा है कि साल 2025 में ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ