Bhool Bhulaiyaa 3 Latest Update: कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर देखा है तब से तो बेसब्री और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस फिल्म के दोनों पार्ट को लोगों की ओर से इतना प्यार मिला की मेकर्स ने पार्ट 3 बना डाला। वो भी कुछ ही दिनों के इंतजार के बाद खत्म होने वाला है। अब हाल ही में कार्तिक ने फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। चलिए जानते हैं कि रुह बाबा ने फिल्म की कहानी को लेकर क्या कहा है?
फिल्म की तारीफों के बांधे पुल
कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 की रिलीज को अब कुछ ही दिन बचे हैं। हम यूं भी कह सकते हैं कि फिल्म का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसी बीच फिल्म के हीरो यानी कार्तिक आर्यन ने जूम टीवी से बातचीत में फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इतनी ज्यादा एंटरटेनिंग है कि आपको देखकर मजा आ जाएगा। एक्टर ने फिल्म को फुल ऑन एंटरटेनिंग और पैसा वसुल बताया है। वहीं एक्टर ने ये भी कहा है कि फिल्म देखकर आप सरप्राइज भी जरूर होंगे। इसका मतलब तो साफ है कि मूवी में सरप्राइज एलिमेंट भी हैं।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 का सबसे एंटरटेनर कंटेस्टेंट कौन? मनीषा, अर्चना के बाद अब इस हसीना का नाम
पहले 2 पार्ट से कैसे अलग है भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये फिल्म पहले 2 पार्ट से बिल्कुल अलग है। इस बार न सिर्फ स्टार कास्ट में बड़ा बदलाव हुआ है बल्कि डरावनी भी ज्यादा है। हर सीन के साथ आपकी सांस हलक में अटक जाएगी। वहीं कार्तिक के साथ तृप्ति का रोमांस भी देखने लायक होने वाला है। हालांकि पार्ट 2 में कार्तिक के साथ कियारा नजर आई थीं, लेकिन इस बार उनकी जगह तृप्ति ने ले ली है। वहीं पार्ट 1 में विद्या ने अपनी एक्टिंग से लोगों को डराया था, इस बार फिर से वो वापसी करने वाली हैं।
भूल भुलैया 3 स्टार कास्ट
जाते-जाते भूल भुलैया 3 की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। वहीं विद्या बालन ने फिर से वापसी की है। नए किरदार की बात करें तो माधुरी दीक्षित की एंट्री काफी रोचक होने वाली है। फिल्म में विजय राज, राजपाल यादव और संजय मिश्रा का कॉमिक अंदाज डर के बीच हंसाने का काम भी बखूबी करने वाला है। बता दें कि ये फिल्म 1 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: मैरिड होते हुए भी गर्लफ्रेंड क्यों रखते हैं भोजपुरी स्टार्स? खेसारी लाल यादव का शॉकिंग खुलासा
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
41 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines