Bhool Bhulaiyaa 3 Latest Update: एक पुरानी सी हवेली..हवेली के एक फ्लोर पर कैद भूतनी जो कि गलती से दरवाजा खुलने पर आजाद हो जाती है, वह कभी हंसाती है तो कभी डराती है। हवेली के गलियारों की यह भूल-भुलैया जब भी पर्दे पर नजर आती है तो लोगों को डर भी लगता है और हंसी भी आती है। भूल भूलैया के इस राज की शुरुआत अक्षय कुमार ने की थी। इसके बाद इस राज का पर्दाफाश करने में एंट्री हुई कार्तिक आर्यन की। कार्तिक आर्यन इस फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आए थे। अब भूल भुलैया का तीसरा पार्ट भी आने की आधिकारिक घोषणा हो गई है।
इस महीने से फ्लोर पर आएगी फिल्म
भूल भुलैया 3 पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की शूटिंग पर जानकारी साझा की है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है। दरअसल, टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में कार्तिक आर्यन के साथ अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी नजर आ रहे हैं। यह तिकड़ी किसी बात पर हंसती नजर आ रही है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘आपकी फेवरेट हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टालमेंट भूल भुलैया 3 मार्च में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है।’
यह भी पढ़ें: Surbhi Chandna के बाद अब Surbhi Jyoti ने भी दी गुडन्यूज, दोनों ‘नागिन’ की शादी से जुड़ा एक संयोग
रूह बाबा के किरदार में कार्तिक आर्यन आए पसंद
भूल भुलैया 3 की शूटिंग की जानकारी सामने आने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। मार्च से ये फिल्म फ्लोर पर होगी, ऐसे में साफ है कि फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू हो जाएगी। पिछली किश्त में रूह बाबा के किरदार में कार्तिक आर्यन को खूब पसंद किया गया था। अब एक बार फिर से वह इस फिल्म में नजर आने वाले हैं, लेकिन अब दर्शकों के लिए इस किरदार और और मनोरंजक बनाना मेकर्स के लिए चुनौती भरा काम है।
मंजुलिका भी करेंगी ‘आमी जे तोमार!’
जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने इस फिल्म के लिए विद्या बालन से संपर्क किया है। खबर तो यह भी है कि इस फिल्म से तब्बू का पत्ता साफ हो गया है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी साफ है कि विद्या बालन ने अभी तक इस पर साइन नहीं किया है, हालांकि वह इस भूमिका को निभाने के लिए उत्सुक हैं। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विद्या बालन इस फिल्म में होंगी या नहीं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
55 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines