Bhool Bhulaiyaa 3, Kartik Aryan: इन दिनों कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही टिकट खिड़की को लूटना शुरू कर दिया है। कार्तिक की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और ये लोगों को जमकर पसंद आ रही है। गौरतलब है कि ये इस फिल्म का तीसरा पार्ट है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।
कार्तिक ने शेयर किया किस्सा
हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म की कास्ट के साथ कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए। इस दौरान कार्तिक ने सेट पर हुए एक्सपीरियंस के बारे में बात की। इस दौरान कार्तिक ने कुछ ऐसा भी कहा, जिससे सुनकर वहां बैठे लोग भी हैरान रह गए। इस दौरान कार्तिक ने कहा कि जब वो फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उस दौरान उनके कंधे पर स्क्रैच किया था। ऐसा उन्हें महसूस किया।
तृप्ति को नहीं हुआ भरोसा
कार्तिक ने बताया कि वो एक बड़ी हवेली थी और वहां का पूरा माहौल बेहद डरावना था। उस वक्त में शॉट देने से पहले किसी से बात कर रहा था और तभी ऐसा लगा जैसे पीछे से किसी ने मुझे स्क्रैच कर दिया। उस वक्त तृप्ति मेरे साथ थी और उसे लगा कि मैं मजाक या एक्टिंग कर रहा हूं।
दोनों फिल्मों में कांटे की टक्कर
हालांकि उन्होंने कहा कि नहीं, सच में उन्हें किसी ने स्क्रैच किया, पर उस वक्त कोई हमारे पीछे नहीं था। कार्तिक की इस बात को सुनकर हर कोई हैरान रह गया। गौरतलब है कि ये फिल्म अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के साथ दिवाली पर रिलीज हुई। दोनों फिल्मों में रिलीज के दिन यानी ओपनिंग डे पर ही जबरदस्त भिड़ंत हुई।
उम्मीद से ज्यादा कम कलेक्शन
दोनों फिल्मों ने अपने रिलीज डे पर ठीक-ठाक कमाई की है, लेकिन इन दोनों के क्लैश का असर इनकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है। जहां दोनों फिल्मों से उम्मीद की जा रही थी कि अपने ओपनिंग डे पर वो 50 करोड़ का कलेक्शन कर सकती हैं, तो वहीं, दोनों ही फिल्में 50 करोड़ से कई कदम पीछे नजर आई।
100 करोड़ी हुई दोनों फिल्में
दोनों फिल्मों में कमाई को लेकर भी होड़-सी लगी हुई है। हालांकि इस रेस में ‘सिंघम अगेन’ आगे चल रही है। देखने वाली बात होगी कि इन दोनों की कमाई कहां जाकर रुकेगी। दोनों ही फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो इन दोनों ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने लिया ये फैसला! अब नहीं मानेगी एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines