हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BO Collection: भूल भुलैया 3 के आगे सिंघम ठंडे, kanguva कमजोर, जानें कमाई के आंकड़े

Box Office Collection Report: लोगों के सिर से भूल भुलैया 3 का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं थिएटर पर अन्य फिल्मों की तो रूह बाबा के आगे सांस ही फूल गई है, आइए जानते हैं सभी फिल्मों की कमाई का हाल…

विज्ञापन

Box Office Collection Report: इन दिनों सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में धमाल मचा रही है। उनके नाम हैं ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3), ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again), ‘कंगुआ’ (kanguva) और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) । सभी फिल्मों की कहानी शानदार है, लेकिन कमाई के मामले में सिर्फ एक ही रेस में आगे है वो है। तो चलिए जान लेते हैं कि वो कौन सी फिल्म है जिसकी कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

भूल भुलैया का कहर बरकरार

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) और बर्थडे बॉय कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भूलैया 3 को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं, लेकिन कमाई के मामले में वो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। 150 करोड़ के  बजट में बनी इस फिल्म ने हालिया रिलीज कंगुआ को भी पीछे छोड़ दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 239. 65 करोड़ रुपये हो गया है। जो करीब एक करोड़ के प्रॉफिट से आगे चल रही है।

कंगुआ तो ले रही अंतिम सांस

बॉबी देओल की कंगुआ ने तो पहले ही दिन हथियार फेंक दिए थे। जी हां, ओपनिंग डे पर ही फिल्म की कमाई बहुत कम रही और अब तो ये फिल्म थिएटर पर अपनी अंतिम सांसे ले रही है।

विज्ञापन

ऐसे में कहा जा सकता है कि 350 करोड़ के बजट में बनी ये हाई बजट फिल्म की तो हालत पतली हो रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की है और अब टोटल कमाई 64.40 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं भा रहे Dhanush और Nayanthara, वीडियो में किया इग्नोर

विज्ञापन

सिंघम या साबरमती रिपोर्ट किसने मारी बाजी

अगर बात 21 दिन पुरानी सिंघम अगेन को 7 दिन पुरानी द साबरमती रिपोर्ट के कंपेयर किया जाए तो नई फिल्म ने पुरानी फिल्म के आगे घुटने टेक दिए हैं।

दोनों फिल्मों की कमाई की बात करें तो अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई कर कुल 236.15 करोड़ रुपये छापे हैं और विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट ने कुल 1.10 करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ना शाहरुख खान, ना सलमान खान… फिर कौन हैं इंडिया का सबसे पॉपलुर फिल्म स्टार?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola