Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक 4 मल्टीस्टारर फिल्मों ने दस्तक दी है। ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) के साथ ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का क्लैश 1 नवंबर को हुआ। वहीं ‘कंगुआ’ (kanguva) के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) का क्लैश भी इसी महीने के मिड में हुआ। हालांकि सभी फिल्मों की कहानी खास है, लेकिन ये जान लेते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किसका बज बना हुआ है। आप सोच रहे होंगे की जाहिर है नई फिल्मों का ही होगा। लेकिन आंकड़े तो कुछ और ही बता रहे हैं। चलिए फिर जान लेते हैं कि कौन सी फिल्म लोगों को ज्यादा एंटरटेन कर रही है।
कंगुआ की तो हालत है खराब
अगर हम ये कहें कि बॉबी देओल और साउथ के सुपरस्टार की 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म कंगुआ लोगों को एंटरटेन कर रही है तो ये गलत ही होगा। अरे इस फिल्म को तो ऑडियंस ही नहीं मिल रही है, इसके पीछे के कई कारण भी सामने आए हैं जैसे कि पहले से ही सिनेमाघरों में दो मल्टीस्टारर फिल्में मौजूद थीं। वहीं कहीं न कहीं फिल्म की कहानी भी घिसी-पिटी सी है। फिल्म की हालत इतनी खराब है कि वो अपना बजट भी नीं निकाल पा रही है। हालिया कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने सिर्फ 2.40 करोड़ रुपये ही ही बीते दिन कमाए हैं। अब फिल्म का कुल बजट 7 दिनों में कुल 62.40 करोड़ रुपये हुआ है।
यह भी पढ़ें: डायना से नयनतारा कैसे बनीं ‘लेडी सुपरस्टार’? Dhanush को लताड़ने वालीं Nayantara की पूरी कुंडली
सिंघम अगेन के आगे द साबरमती रिपोर्ट हुई ढेर
20 दिन पुरानी सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार से लेकर दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ हैं। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की। हालांकि 350 करोड़ के बजट की इस फिल्म ने अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाला है। लेकिन बात 6 दिन पुरानी साबरमती रिपोर्ट की करें तो अभी भई पुरानी फिल्म का जलवा बरकरार है। बात दोनों फिल्मों के लेटेस्ट कलेक्शन की करें तो Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, सिंघम अगेने ने सिर्फ 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है ऐसे में फिल्म की हालत तो बहुत खस्ता नजर आ रही है जिसका कुल कलेक्शन 20 दिन में सिर्फ 235.15 करोड़ रुपये रहा है।
वहीं द साबरमती रिपोर्ट की हालिया कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने तो लगता है पीछे रहने की कसम ही खा ली है, क्योंकि Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कुल कमाई 1.45 करोड़ रुपये रही है और कुल कलेक्शन सिर्फ 10.25 करोड़ रुपये रहा है। ऐसे में सिंघम के आगे तो गोधरा कांड पर बनी फिल्म धराशायी हो गई है।
भूल भुलैया 3 पड़ी सब पर भारी
अब बात कर लेते हैं उस फिल्म की जो सब पर भारी पड़ रही है। वो है कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया 3। 150 करोड़ के लो बजट में बनी इस फिल्म ने सभी हाई बजट फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। जी हां, फिल्म ने बजट तो कब का निकाल लिया है और अब वो प्रॉफिट की ओर है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
ऐसे में 20 दिन पुरानी इस फिल्म का अभी भी बज बना हुआ है। अब कमाई पर एक नजर डालें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अभी भी 2.25 करोड़ की कमाई कर सभी को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म की कुल कमाई 237.75 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें: ‘Kapil Sharma को हंसाने के लिए लोग चाहिए मुझे नहीं’, कॉमेडियन पर हास्य कवि ने किया हमला
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
22 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
22 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines