हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bhool Bhulaiyaa 3 ने एडवांस बुकिंग में छापे इतने नोट? 150 करोड़ की फिल्म क्या निकाल पाएगी बजट?

Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के लिए फैंस में बेहद एक्साइटमेंट बनी हुई है। लोग बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking: सिनेप्रेमियों के लिए इस वक्त जबरदस्त माहौल बना हुआ है। दिवाली पर दो बड़ी फिल्मों में जबरदस्त टक्कर होगी। जी हां, 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में टकराव होने वाला है। ऐसे में दोनों ही फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है। इस बीच ‘भूल भुलैया 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई की है?

‘भूल भुलैया 3’ की एडवांस बुकिंग

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ प्रति घंटे लगभग 833 टिकट बेच रही है। फिल्म के अब तक आए एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल भुलैया 3’ के अब तक 2डी फॉर्मेंट में 27 हजार 927 टिकट की बिक्री कर ली है। इसी के साथ अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘भूल भुलैया 3’ ने एडवांस बुकिंग अब तक 71.56 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

दिल्ली और मुंबई में हो रही एडवांस बुकिंग 

गौर करने वाली बात है कि अभी सिर्फ दिल्ली और मुंबई में ही ‘भूल भुलैया 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। अभी छोटे थिएटर्स में ही फिल्म की प्री टिकल सेल की जा रही है। मेन सिनेमा चेन पीवीआर और सिनेपोलिस में अभी भी फिल्म की लिस्टिंग नहीं हो पाई है। कोइमोई की रिपोर्ट की मानें तो अभी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ ही जगहों पर शुरू हुई है। हालांकि फिर भी फिल्म बुक माई शो पर एक घंटे में 1.2 हजार से ज्यादा टिकट बेचने में सफल रही है।

विज्ञापन

‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ में टकराव

इस फिल्म की सबसे ज्यादा कीमत वाला टिकट फिलहाल 1500 रुपये है, जो प्रीमियम सीटों के लिए प्लैटिनम कैटेगिरी तक ही सीमित है। हालांकि फिल्म का नॉर्मल प्राइस रेंज 300 रुपये से 500 रुपये तक ही है। गौरतलब है कि ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ दोनों में स्क्रीन के लिए खींचतान जारी है। हालांकि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि पीवीआर और सिनेपोलिस ने सिंघम अगेन को ज्यादा स्क्रीन ऑफर करने का प्लान बनाया है।

‘भूल भुलैया 3’ की स्टारकास्ट

बता दें कि इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है और चर्चा चल रही है। देखने वाली बात होगी कि इस पर क्या फाइनल फैसला होगा। इसके साथ ही अगर ‘भूल भुलैया 3’ की कास्ट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और विजय राज जैसे स्टार्स इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग कंफर्म किया ब्रेकअप, बोले- सिंगल हूं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola