Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन दिवाली पर रूह बाबा बनकर सबको एंटरटेन करने आ रहे हैं। एक्टर की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3 ) रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक नहीं बल्कि कई भूतनियां नजर आने वाली हैं और असली मंजुलिका कौन है? ये तो पूरा देश जानना चाहता है। कार्तिक आर्यन जब ऐसी फिल्मों में काम कर रहे हैं तो क्या वो रियल लाइफ में भी वो अंधविश्वासी हैं? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल उठ रहे हैं तो कार्तिक ने खुद ही इसका जवाब दे दिया है।
कार्तिक ने खुद को बताया अंधविश्वासी
आपको बता दें, अपनी फिल्म के चक्कर में कार्तिक आर्यन बेहद बिजी हैं। फिल्म को प्रमोट करने में एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वो लगातार इवेंट्स अटेंड कर रहे हैं और एक के बाद एक मीडिया इंटरव्यू भी दे रहे हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक ने अपनी रियल पर्सनालिटी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्टर कार्तिक आर्यन से पूछा गया था कि अगर दिवाली पर उनकी एक विश पूरी होगी तो वो क्या मांगेंगे? एक्टर ने जो जवाब दिया वो पढ़कर ही आपको समझ आ जाएगा कि कार्तिक अंधविश्वास में कितना मानते हैं।
मनिफेस्टेशन में है कार्तिक का यकीन
दरअसल, एक्टर ने अपनी विश बताने से मना कर दिया। उन्होंने खुद कबूल किया कि वो बेहद सुपरस्टिशस हैं और बताने से चीजें पूरी नहीं होतीं। उन्हें अपनी विश बताना ठीक नहीं लगता। इसके अलावा कार्तिक ने ये भी रिवील किया कि वो मैनिफेस्टेशन में बहुत यकीन रखते हैं। कार्तिक ने इससे जुड़ा किस्सा भी बताया है। उन्होंने रिवील किया कि उन्हें जो चीजें चाहिए होती हैं वो उन्हें लिखते हैं। जैसे उन्हें क्या अचीव करना है? जिंदगी में क्या चाहिए? वो ये सब पूरा लिखा करते थे। यहां तक कि उन्हें पहली कार भी लेनी थी तो वो भी कार्तिक ने लिखा था।
किन चीजों को लेकर पूरा हुआ कार्तिक का मैनिफेस्टेशन?
इसके बाद एक्टर ने ये भी रिवील किया कि वो कौन-सी 3 चीजें थीं जो उन्होंने अपनी बुक में लिखी और वो सच हो गईं। कार्तिक ने रिवील किया कि उन्हें एक्टर बनना था तो वो बुक में लिखा वो सच हुआ। कार्तिक ने पहली ड्रीम कार को लेकर भी मैनिफेस्ट किया था। बता दें, एक्टर कार्तिक आर्यन की ड्रीम कार लैम्बॉर्गिनी है। इसके अलावा उन्होंने घर से लेकर फोन तक को लेकर मैनिफेस्ट किया है और छोटी-छोटी चीजों को लिखा है।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
49 mins agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
10 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
15 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines