Bhool Bhulaiya 3 Teaser: इन दिनों अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
हालांकि एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस बीच अब एक्टर को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं।
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर रिलीज
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiya 3 ) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मेकर्स ने फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiya 3 Teaser) के तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी है और अब भूल भुलैया 3 का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
अभिनेता कार्तिक ने शेयर किया ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर
बता दें कि अभिनेता कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर रिवील किया है। टीजर की शुरुआत कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) के किरदार रूह बाबा के साथ शुरू होती है। साथ ही पिछली बार की तरह इस बार भी कार्तिक दर्शकों को डराते और हंसाते नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के टीजर को देखकर फैंस बहुत खुश हैं। अब लोगों को कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का बेहद बेसब्री से इंतजार हैं।
इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के टीजर में कार्तिक कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘क्या लगा कहानी खत्म हो गई, दरवाजे तो बंद होते हैं ताकि दोबारा खुल सकें, मैं सिर्फ आत्माओं से बात नहीं करता, बल्कि आत्मा मेरे अंदर आ भी जाती हैं। इसके साथ ही फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज डेट का ऐलान भी किया गया है।
अभिनेता कार्तिक ने फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए लिखा कैप्शन
बता दें कि अभिनेता कार्तिक ने फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। एक्टर ने लिखा कि- ‘रुह बाबा रिटर्न्स दिवाली 2024’ यानी ‘भूल भुलैया 3’ अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही साल 2022 में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की ‘भूल भुलैया 2’ भी बेहद हिट फिल्मों में शामिल रही थी। साथ ही ‘भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शामदार कमाई करते हुए 185 करोड़ की रूपये कपाए थे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines