Bholaa World Wide 100 Crore Collection: अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने रामनवमी के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था।
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ को खूब उतार-चढाव का सामना करना पड़ा है। इस बीच अब ‘भोला’ ने फाइनली ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘भोला’
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म भोला ने 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 80.29 करोड़ रुपये हो गई है और भोला का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 101.50 करोड़ रुपये है।
17 दिनों में माइल्स स्टोन का किया पार
इस फिल्म को ये माइल्स स्टोन पार करने में फिल्म को 17 दिन लगे। वहीं, के लिए फिलहाल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कोई कम्पटीशन नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि तीसरे वीक में ये फिल्म 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का घरेलू नेट बिजनेस कर सकती है।
‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है भोला
बता दें कि भोला तमिल हिट ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है, जिसे अजय देवगन ने ना केवल डायरेक्ट किया है बल्कि इस फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया है। साथ ही अजय के अलावा फिल्म में तबू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकारों ने शानदार किरदार निभाया है।
फिल्म की कहानी
हालांकि इस फिल्म की कमाई में कई बार गिरावट देखने के मिली है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए हुए है और कमाई कर रही है। अजय देवगन की इस फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
34 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines