Bholaa Box Office Collection Day 1: बीते दिन यानी रामनवमी के खास मौके पर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।
ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था अब रिलीज के बाद पहले दिन ही ‘भोला’ का जादू ऑडियंस ने सिर माथे चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में अजय ने एक्टर के साथ-साथ बतौर डायरेक्टर भी कमान संभाली है। साथ ही फिल्म की पहले दिन की कमाई के आकंड़े भी सामने आ गए हैं, जो बेहद शानदार है।
फिल्म ‘भोला’ ने शानदार कलेक्शन के साथ की ओपनिंग
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी खासी कमाई करते हुए 11.50 करोड़ रूपयों का शानदार कलेक्शन किया है।
वीकेंड पर अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है फिल्म भोला
फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखकर मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड पर अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है। हालांकि अजय देवगन की लास्ट रिलीज ‘दृश्यम 2’ के ओपनिंग कलेक्शन से फिल्म भोला का कलेक्शन कम है। ‘दृश्यम 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये बटोरे थे।
फिल्म में अजय देवगन ने की दमदार एक्टिंग
फिल्म ‘भोला’ में अजय देवगन ने दमदार एक्टिंग की है, वहीं उन्होंने एक बार फिर इस फिल्म से अपने डायरेक्शन का लोहा भी मनवा दिया है। साथ ही फिल्म में अजय के साथ तब्बू को भी ‘भोला’ की जान बताया जा रहा है और एक बार फिर पर्दे पर इस जोड़ी का जादू चल गया है। अजय की फिल्म भोला एक्शन-थ्रिलर है, जिसने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है।
‘कैथी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक फिल्म है भोला
इसके साथ ही अगर फिल्म भोला की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमाला पॉल और गजराज राव सहित कई कलाकारों ने कमाल की एक्टिंग की है। साथ ही बता दें कि अजय की ये फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म ‘कैथी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक फिल्म है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines