हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bholaa Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही ‘भोला’, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

विज्ञापन
Bholaa Box Office Collection Day 12

Bholaa Box Office Collection Day 9: रामनवमी के खास मौके पर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था।

रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैर जमा लिए। इस बीच अब भोला की रिलीज के 9वें दिन यानी शुक्रवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है, चलिए जानते है कि आखिर भोला ने शुक्रवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

9वें दिन ‘भोला’ ने की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और तब्बू-स्टारर ‘भोला’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन यानी शुक्रवार को 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद ‘भोला’ की कुल कमाई अब 62.68 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शुक्रवार यानी गुड फ्राइडे की छुट्टी पर ‘भोला’ के कलेक्शन में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है भोला 

बता दें कि, ये फिल्म तमिल हिट ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है, जिसे अजय देवगन ने ना केवल डायरेक्ट किया है बल्कि इस फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया है। साथ ही अजय के अलावा फिल्म में तबू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकारों ने शानदार किरदार निभाया है।

50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही भोला

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही है, लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है।

विज्ञापन

2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है भोला

वहीं, फिल्म भोला उम्मीद से कम कलेक्शन के बावजूद ‘पठान’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद अभी भी 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola