Bholaa Box Office Collection Day 2: रामनवमी के खास मौके पर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था।
रिलीज होते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैर जमा लिए, लेकिन बॉक्स ऑफिस ‘भोला’ अपने पैरों को ज्यादा लंबे समय तक नहीं जमा सका और दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई घट गई।
दूसरे ही दिन ‘भोला’ को लगा बड़ा झटका
बता दें कि फिल्म ‘भोला’ ने अपनी ओपनिंग के साथ अच्छी कमाई की, लेकिन दूसरे ही दिन ‘भोला’ को झटका लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म भोला ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर महज 7 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 18.20 करोड़ हो गया है।
अजय देवगन की लास्ट रिलीज फिल्म ने सबको चौंका दिया था
वहीं, अजय देवगन की लास्ट रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ की बात करें तो वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। साथ ही ‘दृश्यम 2’ ने शानदार परफॉर्म करते हुए इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान था।
125 करोड़ के बजट में बनी है भोला
उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म भोला दूसरे दिन अच्छी खासी कमाई कर सकती है, लेकिन फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े बेहद निराशाजनक है। बताते चलें कि फिल्म भोला 125 करोड़ के बजट में बनी है और इस तरह की कमाई की रफ्तार से फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना बहुत बड़ी चुनौती हो सकती है। साथ ही मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है।
‘भोला’ में अजय देवगन ने दमदार एक्टिंग
फिल्म ‘भोला’ में अजय देवगन ने दमदार एक्टिंग की है, वहीं उन्होंने एक बार फिर इस फिल्म से अपने डायरेक्शन का लोहा भी मनवा दिया है। साथ ही फिल्म में अजय के साथ तब्बू को भी ‘भोला’ की जान बताया जा रहा है और एक बार फिर पर्दे पर इस जोड़ी का जादू चल गया है। अजय की फिल्म भोला एक्शन-थ्रिलर है, जिसने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines