Bholaa Box Office Collection Day 11: रामनवमी के खास मौके पर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था।
रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैर जमा लिए। इस बीच अब भोला की रिलीज के 11वें दिन यानी रविवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है, चलिए जानते है कि आखिर भोला ने रविवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
11वें दिन भोला ने की इतनी कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म भोला ने अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी रविवार को करीब 3 करोड़ 30 लाख रूपयों का कारोबार किया है। इसी के साथ अब इस फिल्म की कुल कमाई 70 करोड़ हो गई है। इसी के साथ अब फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है और मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ में शामिल हो सकती है।
‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है भोला
बता दें कि रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ये फिल्म तमिल हिट ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है, जिसे अजय देवगन ने ना केवल डायरेक्ट किया है बल्कि इस फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया है। साथ ही अजय के अलावा फिल्म में तबू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकारों ने शानदार किरदार निभाया है।
फिल्म की कहानी
बता दें कि अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है। वहीं, फिल्म भोला उम्मीद से कम कलेक्शन के बावजूद ‘पठान’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद अभी भी 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
28 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines