भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं. वह अभिनेता के साथ ही अब बीजेपी नेता बन चुके हैं. अक्सर किसी ना किसी मुद्दे और बयानं की वजह से सुर्खियों में रहते हैं लेकिन, अब उन्होंने अपनी एक भोजपुरी फिल्म को लेकर बात की है और दुख जाहिर करते हुए कहा कि उनकी एक फिल्म 30 लाख में बनी थी और कमाई 54 करोड़ की थी फिर भी किसी को अवॉर्ड नहीं दिया गया. चलिए बताते हैं पूरा माजरा.
दरअसल, मनोज तिवारी हाल ही में आयोजित हुए इंडियन नेशनल सिने अकेडमी अवॉर्ड्स (INCA) में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत चौंकाने वाले आंकड़ों के साथ की. उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन में अपनी सुपरहिट फिल्म का जिक्र किया और बताया कि उनकी एक भोजपुरी फिल्म 30 लाख रुपये में बनी थी और इसने 54 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन ना तो डायरेक्टर कोई अवॉर्ड दिया गया और ना ही राइटर को मिला. उन्होंने भरोसा जताया कि INCA के बहुत बड़ा कदम है और ये और भी बड़ा बनेगा.
यह भी पढ़ें: ‘प्लान नहीं किया था…’, 2026 में टीवी की आनंदी के घर आने वाला है नया मेहमान? अविका गौर ने दिया हिंट
मनोज तिवारी ने किस फिल्म का किया जिक्र?
मनोज तिवारी का ये स्टेटमेंट वायरल हो रहा है. माना जा रहा है कि एक्टर ने अपनी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ की बात की है, जिसे 2003 में रिलीज किया गया था और ये उस समय भोजपुरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. इसे दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था और ब्लॉकबस्टर रही थी. इसमें मनोज के साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी लीड रोल में थीं. हालांकि, अपनी हालिया स्पीच में एक्टर ने इस फिल्म का नाम नहीं लिया लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बात इसी फिल्म की हो रही थी.
65 तक बॉक्स ऑफिस पर किया था राज
आपको बता दें कि मनोज तिवारी की भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ ने बॉक्स ऑफिस पर 65 हफ्तों तक राज किया था. थिएटर में इसके करीब सभी शोज हाउसफुल रहे थे. फिल्म मे रानी चटर्जी और मनोज तिवारी की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
यह भी पढ़ें: ‘एक-दो महीने में…’, Pawan Singh ने गुपचुप रचाई तीसरी शादी? चाचा ने बताई सच्चाई
रानी चटर्जी ने लगाए थे मनोज तिवारी पर आरोप
गौरतलब है कि रानी चटर्जी का असली नाम सबीहा शेख है और वह मुस्लिम परिवार से आती हैं. उनकी मनोज तिवारी के साथ ये पहली फिल्म थी. रानी ने सालों बाद एक इंटरव्यू में मनोज तिवारी पर आरोप भी लगाए थे कि इस फिल्म के बाद एक्टर ने उनके साथ काम नहीं किया. बल्कि उन्हें फिल्मों से भी बाहर करवा दिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने महिला प्रधान फिल्में करने के बारे में सोचा था. एक्ट्रेस ने उनके साथ भेदभाव की बात भी कही थी.
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
22 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
30 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
45 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
59 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
74 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
83 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
101 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
102 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
113 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines