'होली पे चले गोली', होली से पहले ही यूट्यूब पर छाया भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का सॉन्ग, वरुण शर्मा संग जमी केमिस्ट्री

Akshara Singh Holi Song: भोजपुरी स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नया गाना होली से पहले ही वायरल हो रहा है. उनका गाना यूट्यूब पर आते ही छा गया है और इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है.

Holi 2026, Akshara Singh, Akshara Singh varun Sharma holi Song

होली से पहले ही यूट्यूब पर छाया भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का सॉन्ग (Photo- Youtube)

Akshara Singh Holi Song: होली का त्योहार आने वाला है और लोग अभी से इसकी तैयारी में जुट गए हैं. वहीं, भोजपुरी स्टार्स भी एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं. इसी बीच अक्षरा सिंह का नया गाना होली से पहले ही यूट्यूब पर छा गया है. इसे दर्शकों को ओर से काफी पसंद किया जा रहा है. गाने को होली के मौके पर रिलीज किया गया है. इसमें उनके साथ एक्टर वरुण शर्मा केमिस्ट्री जमाते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग ‘होली पे चले गोली’ को बी लाइव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है. वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि गाने को महज कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है. होली के रंगों से सराबोर म्यूजिक वीडियो खूब धूम मचा रहा है. इसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

यहां देखिए अक्षरा सिंह का गाना

आपको बता दें कि इस गाने का संगीत विक्रम मॉन्ट्रोस ने तैयार किया है, जबकि इसे अभि दत्त, दीपाली साथे और विक्रम मॉन्ट्रोस ने स्वर दिया है. अजीम शिराजी के लिखे बोल काफी एनर्जेटिक लग रहे हैं. इस गाने का निर्माण वर्षा कुकरेजा और सूरज सिंह ने किया है, सह-निर्माता मिखिल चंदिरमानी हैं, कार्यकारी निर्माता जहान बत्रा, लेखा प्रमुख समीर उत्तेकर तथा लॉजिस्टिक्स सहयोगी प्रफुल ठवाले हैं.

विज्ञापन

वीडियो में क्या है?

इसके साथ ही अगर अक्षरा सिंह के सॉन्ग ‘होली पे चले गोली’ की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा साथ में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. वरुण भी एक्ट्रेस के साथ जमकर स्टेप से स्टेप मिलाते हैं. दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. गाने में नजर से गोली की बात की जा रही है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो यूट्यूब पर आते ही छा गया है. ऐसे में देखना होगा कि गाने को आने वाले दिनों में और होली के मौके पर और कितने व्यूज मिलते हैं.

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आई है. दोनों ने पहली बार साथ में किसी म्यूजिक वीडियो में काम किया है और वरुण शर्मा का ये अतरंगी अवतार भी पहली बार देखने के लिए मिला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ