Bhojpuri Singer रितेश पांडे अस्पताल में भर्ती, वीडियो जारी कर कहा- 'ऐसी हालत हो गई...'

Ritesh Pandey Admitted In Hospital: रितेश पांडे अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनको फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी और ऐसे में उनको सर्जरी करवानी पड़ी है।

Ritesh Pandey

image credit: instagram

Ritesh Pandey Admitted In Hospital: भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे अपने गानों के लिए मशहूर हैं। उनके कई गाने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। लेकिन इस वक्त सिंगर के चाहने वालों के लिए बुरी खबर आई है। सिंगर और एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनको फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी और ऐसे में उनको सर्जरी करवानी पड़ी है। एक्टर ने बताया है कि उनकी हालत अब कैसी है।

नहीं कर पा रहे फिल्म का प्रमोशन

वीडियो शेयर कर रितेश पांडे ने कहा, ‘नमस्कार मैं हूं रितेश पांडे। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे घुटनों में चोट आ गई है। कल मेरी सर्जरी है। मुझे आप सभी के आशीर्वाद की बहुत बहुत जरूरी है ताकि सर्जरी सक्सेसफुल रहे।’ इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में भी बात की। सिंगर ने कहा कि वह अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पा रहे हैं।

दूसरा वीडियो किया जारी

रितेश पांडे ने कहा, 15 दिसंबर को हमारी ‘आसरा’ नाम की फिल्म आ रही है। सभी फैंस से आग्रह करता हूं कि सभी हमारी फिल्म का लुत्फ उठाएं। मेरा बहुत मन था कि ‘आसरा’ के लिए मैं अपने फैंस से मिलूं। मगर ऐसी हालत हो गई है कि नहीं आ पाऊंगा।’ इसके बाद अभिनेता ने दूसरा वीडियो भी जारी किया है।

लोगों ने की स्वस्थ होने की कामना

दूसरा वीडियो जारी करते हुए रितेश पांडे ने कहाकि उनके घुटनों सी सर्जरी हो चुकी है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल से फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में वीगो लगी हुई है और वह अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। अभिनेता की फोटो पर भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ