हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में भी की तोड़फोड़; किस पर लगाए आरोप?

Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर पर फायरिंग की गई है. बदमाशों ने सिंगर की कार में भी तोड़फोड़ कर दी है. वहीं अब पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं.

विज्ञापन
अभिषेक कुमार के घर के बाहर हुई फायरिंग (pic credit- instagram)

Abhishek Kumar Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब एक और फायरिंग से जुड़ी घटना सामने आई है. भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. सिंगर की कार में भी तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में भी हड़कंप मच गया है. वहीं सिंगर के फैंस भी सोशल मीडिया पर चिंता जता रहे हैं. अभिषेक कुमार ने साथी लोकल सिंगर शिवकुमार विक्कू पर इस हमले का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है. घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

सिंगर ने किस पर लगाए आरोप?

भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फायरिंग की घटना के बारे में बताया है. वहीं सिंगर ने सीसीटीवी फुटेज की क्लिप भी शेयर की है. अभिषेक कुमार अपने फैंस को इस घटना के बारे में विस्तार से बता रहे हैं. अपने साथी लोकल सिंगर शिवकुमार विक्कू पर सिंगर ने फायरिंग करवाने का आरोप लगाया है. वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा कि हमारा शक बिल्कुल सही था. अब समाज और प्रशासन इस मामले पर कार्रवाई करेगी. साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि जो भी किया है वो बहुत गलत है.

गाड़ी में की तोड़फोड़

अभिषेक कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर घटना के बाद का हाल दिखाया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी को तोड़ा गया है. वहीं ये घटना 26 अक्टूबर को सुबह 4:30 बजे हुआ था, इस समय घर के सदस्य सो रहे थे. सिंगर ने बताया कि घर के बाहर खड़ी काली स्कॉर्पियो SUV पर हमलावरों ने 4-5 राउंड फायर किए. कार पर उन्होंने ईंट और पत्थर भी फेंके. गनीमत रही कि इस हमले में कोई भी घर का सदस्य घायल नहीं हुआ है.

विज्ञापन

अभिषेक कुमार ने किया ये दावा

वहीं अभिषेक कुमार ने इस हमले का आरोप लोकल सिंगर शिवकुमार विक्कू पर लगाया है. अभिषेक ने बताया है कि विक्कू से उनका झगड़ा चल रहा है और इस वजह से ही उसने घर के बाहर हमला करवाया है. सिंगर ने ये भी कहा है कि उसे पहले सबसे सामने धमकी भी दी गई थी. वहीं अब पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. बता दें इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola