Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के स्टार कलाकार समर सिंह (Samar Singh) के गानों का फैंस को खूब इंतजार रहता है। जो भी गाने समर सिंह गाते हैं वो फैंस को भा जाते हैं। ऐसे में उनका एक और नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम है ‘देवघर चली लेके अपाची’ (Devghar Chali Leke Apachi), जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिलता दिखाई दे रहा है। ये गाना एक सावन गीत है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें ये गाना आज ही रिलीज हुआ है, जिसे यूट्यूब पर अब तक हजारों व्यूज मिलने लगे हैं। गाने को भोजपुरिया दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। गाने के वीडियो कांवरियों को जल भरकर बाबा धाम जाते हुए देखा जा सकता है। वहीं उनकी पत्नी समर सिंह से अपाचे पर कांवर लेकर जाने को कह रही हैं।
बता दें, कि इस भक्तिमय गीत को गाया है, समर सिंह (Samar Singh) और शिवानी सिंह (Shivani Singh) ने मिलकर गाया है। गाने के बोल लिखे हैं हरिंदर हरियाली ने और म्यूजिक अभिराम पांडे ने दिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।