Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
Bhojpuri Sawan Song: सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स एक के बाद एक सावन स्पेशल गाने रिलीज किए जा रहे हैं। अब प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi yadav) का गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है ‘लभर दे दी ना’ (Lover De Di Na)। सावन का महीना अपने साथ भक्तों के लिए उम्मीद लेकर आता है, जब सभी भक्त भोलेनाथ ने अपने मन मुताबिक वरदान पाने की प्रार्थना करते हैं। प्रमोद प्रेमी यादव ने भी भोलेनाथ से अपने लिए लवर की प्रार्थना की है।
सिंगर का ये नया गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खासतौर पर सारे लवर्स के लिए ये गाना रिलीज किया गया है, जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। गाने के वीडियो की बात करें तो, इसमें भोलेनाथ की बड़ी सी शिवलिंग के आगे गेरुआ कपड़े पहने प्रमोद प्रेमी प्रार्थना करते हुए देखे जा सकते हैं। इस दौरान वो जमकर थिरकते हुए भी नजर आ रहे हैं।
गाने में आवाज दिया है, प्रमोद प्रेमी यादव ने। बोल लिखे हैं रोहित सिंह ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। प्रमोद प्रेमी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस गाने कुछ ही घंटों में 5 लाख के करीब व्यूज मिल गए हैं। 26 हजार लोगों ने लाइक बटन प्रेस कर अपना प्यार जताया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।