हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bhojpuri Navratri Song: अरविंद कल्लू और अनीशा पांडे का ये मनमोहक गाना फैंस को आ रहा पसंद

विज्ञापन

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के यंग और फेमस सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) एक के बाद एक कई धमाकेदार गाने रिलीज कर रहे हैं, जिसे दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्मी गीत रिलीज करने के साथ ही अब वो नवरात्री गानों को लेकर भी आ गए हैं। इस गीत का नाम है ‘दियवा कईसे बरबु हो ” (Diyawa Kaise Barbu Ho)

कल्लू का ये गाना खूब तहलका मचा रहा है। वीडियो में अरविंद के अपोजिट एक्ट्रेस अनीषा पांडे (Anisha pandey) नजर आ रही हैं, जो देवी अराधना और भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। दोनों ने ट्रेडिशनल आउटफि
पहन रखे हैं और अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

गाने में आवाज दिया है अरविंद अकेला कल्लू और नेहा राज ने, म्यूजिक श्याम सुंदर का है और बोल पवन पांडे ने लिखे हैं। आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को अब तक 2 लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें