किसी को पड़े पत्थर तो किसी ने खाईं गालियां, जब सरेआम बेइज्जत हुए Bhojpuri Celebs

Bhojpuri Celebs Misbehaved In Public: आम लोगों के अलावा भोजपुरी सिनेमा के कुछ सितारे बदसलूकी का भी शिकार जाते हैं। तो चलिए आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जो बदसलूकी का शिकार हो चुके हैं।

Bhojpuri Celebs Misbehaved In Public

image credit: social media

विज्ञापन

Bhojpuri Celebs Misbehaved In Public: लोकप्रियता के मामले में भोजपुरी स्टार्स बॉलीवुड सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं। ये सेलेब्स जहां भी जाते हैं तहलका मचा देते हैं। दर्शक उनको देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं। इसके इतर भोजपुरी सिनेमा के कुछ सितारे बदसलूकी का भी शिकार जाते हैं। तो चलिए आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जो बदसलूकी का शिकार हो चुके हैं।

 

विज्ञापन

 

पवन सिंह

विज्ञापन

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक निजी पार्टी में परफॉर्म करने गए थे। जब वह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तभी अचानक भीड़ में से किसी ने उन पर पत्थर फेंक दिया, जो उनके सिर पर लगा। इस हरकत के बाद पवन सिंह भड़क गए और मंच से चिल्लाने लगे थे।

अक्षरा सिंह

विज्ञापन

अक्षरा सिंह को फैंस के दिलों की धड़कन भी कहा जाता है। जब अक्षरा एक कार्यक्रम में स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं तो एक शख्स अचानक स्टेज पर आ गया और उन पर नोट उड़ाने लगा। उस शख्स की हरकत से अक्षरा काफी नाराज हो गईं और प्रोग्राम छोड़कर चली गईं।

डिंपल सिंह

विज्ञापन

इस लिस्ट में एक नाम डिंपल सिंह का भी है। डिंपल भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ गुंजन सिंह की शादी में शामिल हुई थीं। पवन और डिंपल को देखने के लिए वहां भारी तादाद में भीड़ उमड़ पड़ी और इसी भीड़ के बीच डिंपल के साथ कुछ लोगों ने बदतमीजी भी की थी।

खेसारी लाल

विज्ञापन

खेसारी के लिए नेपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें वह पहुंच नहीं पाए थे। इस बात से नाराज होकर फैंस ने खूब तोड़फोड़ और आगजनी की थी और सोशल मीडिया पर खेसारी को बुरी तरह ट्रोल करते हुए गालियां तक दी गई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ