भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर यश कुमार ने फैंस को गुड न्यूज दी है. अभिनेता अक्सर अपनी फिल्मों और गानों की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं. लेकिन कई बार ऐसे मौके भी रहे हैं, जब उनकी पर्सनल लाइफ के भी काफी चर्चे रहे हैं. ऐसे में अब वह एक बार फिर से हेडलाइन्स में हैं तो इसकी वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट या वीडियो नहीं है बल्कि उनकी एक पोस्ट है, जिसके जरिए उन्होंने गुड न्यूज शेयर की है. यश कुमार ने शेयर किया कि वह तीसरी बार पापा बन गए हैं और बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है.
दरअसल, भोजपुरी स्टार और अंजना सिंह के एक्स हसबैंड यश कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक्ट्रेस पत्नी निधि झा के साथ नजर आ रहे हैं. निधि झा को हॉस्पिटल के बैड पर देखा जा सकता है और यश कुमार की गोद में उनका न्यूली बॉर्न बेबी है. वह पत्नी और बेटी के साथ पोज दे रहे हैं. कपल के चेहरे पर साफ तौर से फिर से पैरेंट्स की चमक साफ तौर से देखी जा सकती है. एक्टर ने पोस्ट शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा, ‘लक्ष्मी आईं हैं। समस्त भोजपुरिया जहांन आप सभी मेरा परिवार हैं। और आज सुबह हमारे परिवार में बिटिया रानी आई हैं। आप सभी हमारी लक्ष्मी बिटिया को बहुत सारा आशीर्वाद देकर हमें अनुप्रहित करें, धन्यवाद. आपका – यश कुमार व निधि मिश्रा.’
यह भी पढ़ें: ‘एक का नाम जरूर था लेकिन…’, अंडरवर्ल्ड संग कथित रिश्ते पर ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें कि जहां यश कुमार तीसरी बार पिता बने हैं वहीं, निधि झा दूसरे बच्चे की मां बनी हैं. इससे पहले दोनों का एक बेटा है. वहीं, यश कुमार की निधि के साथ दूसरी शादी है. इसके पहले उन्होंने अंजना सिंह के साथ शादी की थी, जिससे उनकी एक बेटी अदिति सिंह है, जिसकी परवरिश बतौर सिंगर मदर अंजना कर रही हैं.
यश कुमार की पोस्ट
यह भी पढ़ें: ‘दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं’, ममता कुलकर्णी का विवादित बयान, कहा- ‘कोई बम ब्लास्ट नहीं किया’
कब टूटा था अंजना सिंह और यश कुमार का रिश्ता?
बहरहाल, अगर यश कुमार और अंजना सिंह के टूटे रिश्ते के बारे में बात की जाए तो जनसत्ता के साथ बातचीत में अंजना सिंह ने टूटे रिश्ते के बारे में बात की थी और बताया था कि उनकी शादी साल 2013 में हुई थी और 2015 में उनकी बेटी अदिति का जन्म हुआ था. एक्ट्रेस ने बताया था कि साल 2017-18 में वो अलग हो गई थीं. उनका 2018 में ऑफिशियली तलाक हो गया था. तलाक की वजह को लेकर उन्होंने बताया था कि उनके रिश्ते में कोई ऐसी सिचुएशन नहीं थी कि इसे साझा किया जाए. दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया था. हालांकि, माना जाता है कि यश कुमार की निधि झा संग बढ़ती नजदीकियों की वजह से इनके रिश्ते में दरार आ गई थी.
यह भी पढ़ें: ‘कैब ड्राइवर आ गया’, ऑस्ट्रेलिया में खुद पर हुए रेसिस्ट कमेंट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- ‘ट्रक ड्राइवर ना हो तो…’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
26 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
35 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines