Bhojpuri Actress Worked In TV Shows: आजकल भोजपुरी स्टार्स का जलवा हर तरफ देखने को मिलता है।भोजपुरी फिल्में हो या भोजपुरी सॉन्ग्स, फैंस के बीच इनको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि टीवी शोज में भी अपना जादू दिखा चुकी हैं। आइए देखते हैं:
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के नाम तो आपने सुना ही होगा। एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी शो ‘रहने है तेरे पलकों की छांव में’ से की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘मायाका’, ‘सात फेरे’ जैसे कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।
मोनालिसा
मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम रह चुकी हैं। सिर्फ भोजपुरी ही नहीं अब वह हिंदी टीवी का भी जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ‘नजर’, ‘नमक इश्क का’, ‘स्मार्ट जोड़ी’ जैसे कई हिंदी शोज हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस’ में भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं।
श्वेता तिवारी
बी टाउन में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का नाम टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब श्वेता भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। बता दें कि श्वेता बतौर एक्ट्रेस ‘हिंदुस्तानी सैंया हमार’, ‘कब अइबू अंगनवा हमार’, जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
निधि झा
निधि झा (Nidhi Jha) आज भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी से ही की थी। एक्ट्रेस हिंदी सीरियल ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में पहली बार नजर आई थीं। जिसके बाद उन्होंने ‘बालिका वधू’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे कई शोज में काम किया।
अंजना सिंह
अंजना सिंह (Anjana Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस भोजपुरी के साथ टीवी में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। अंजना ‘रंगीला’, ‘नागराज’, ‘लव और राजनीति’ जैसे कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा इन दिनों एक्ट्रेस दबंग चैनल के शो ‘नथ गहना या जेवर’ में दिखाई दे रही हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines