Sambhavna Seth Shares Health Update: भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम संभावना सेठ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस कितने दर्द में हैं, इस बात का अंदाजा उनका वीडियो देखकर लगाया जा सकता है जिसे एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल शेयर किया था। अब बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ पर अपडेट शेयर किया है। साथ ही बताया है कि उन्हें क्या हुआ था और क्यों अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था?
एक्ट्रेस के यूट्रस में थी दिक्कत
टाइम्स नाउ से एक इंटरव्यू के दौरान संभावना सेठ ने बताया कि फिलहाल वो ठीक हैं और जल्द ही रिकवर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे यूट्रस में एक पॉलीप्स था, जिसे पहले हटाया नहीं गया था। उनकी वजह से मुझे काफी दिक्कत हो रही थी। इसलिए मैंने डॉक्टर से परामर्श लिया। डॉक्टर को आखिरकार मेरा ऑपरेशन करना पड़ा।’
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने लिखी क्रिप्टिक पोस्ट, Arjun Kapoor से ब्रेकअप का दर्द छलका!
काफी दर्द में हैं एक्ट्रेस
संभावना सेठ ने आगे बताया, ‘मेरी सर्जरी काफी बड़ी नहीं थी लेकिन यह पूरी प्रक्रिया काफी दर्दनाक रही। मैं जिस दर्द से गुजरी उसके बारे में बता नहीं सकती। फिलहाल मैं पहले से ठीक हूं। अभी मेरे लिए चलना-फिरना मुश्किल हो रहा है, लेकिन मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं। मैं सिर्फ एक दिन के लिए अस्पताल में थी लेकिन अब मैं घर आ चुकी हूं। मेरे पति मेरा पूरा ख्याल रख रहे हैं।’
इन शोज में आ चुकीं नजर
संभावना ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें 2-3 दिनों के लिए पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टर ने उन्हें कहीं बाहर आने-जाने के लिए भी साफ मना किया है। गौरतलब है कि संभावना सेठ भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। आमतौर पर उन्हें फिल्मों में आइटम सॉन्ग के लिए जाना जाता है। इसके अलावा एक्ट्रेस कई टीवी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इतना ही नहीं संभावना सेठ कई रियलिटी शो जैसे बिग बॉस 2, खतरों के खिलाड़ी 4 और वेलकम-बाज़ी मेहमान नवाजी जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines