Bhojpuri Actress Share IVF Experience: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने IVF के जरिए मां बनने का सुख उठाया है। जाहिर है कि कई बार बच्चा न होने पर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। यही वजह है कि सेलेब्स गुपचुप तरीके से इन प्रोसेस को कंप्लीट करते हैं। इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने एक पॉडकास्ट में IVF एक्सपीरियंस को शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो मां बनने के लिए IVF ट्रीटमेंट ले रही थीं, तो सोशल मीडिया पर उन्हें काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जाता था।
उन्होंने कहा कि महिलाएं ही उन्हें कई बार नीचा दिखाने की कोशिश करती थीं और कहती थीं कि अगर बच्चा नहीं हो रहा है तो उनके अंदर ही कमी होगी। बता दें कि संभावना सेट ने साल 2016 में एक्टर अविनाश द्विवेदी से शादी की थी। शादी के इतने साल बाद भी उन्हें मां बनने का सुख नहीं मिल पाया है।
कई लोगों ने किया बॉडी शेम
देबीना बनर्जी के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए संभावना सेठ ने बताया कि जब वो IVF ट्रीटमेंट ले रही थीं, उस वक्त उन्होंने व्लॉग बनाना शुरू किया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘लोग मेरे वजन को लेकर बहुत निगेटिव कमेंट करते थे। कई बार मुझे बॉडी शेम किया गया इसलिए व्लॉग के जरिए मैं उन्हें दिखाना चाहती थी कि मैं इस वक्त किन चीजों से जूझ रही हूं। इस दौरान मैंने देखा कि कुछ लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं कि मेरा अभी तक बच्चा नहीं हुआ।’
यह भी पढ़ें: वो अश्लील मैसेज भेज रहा था, इसलिए मैंने… रेणुकास्वामी मर्डर केस में पवित्रा गौड़ा ने खोले चौंकाने वाले राज
महिलाओं ने कही कठोर बातें
संभावना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोगों को समझना चाहिए कि बच्चा नहीं हो रहा तो इसके पीछे का स्ट्रगल समझें। मेरी हेल्थ को लेकर बहुत सारी दिक्कतें हैं। इसलिए मैंने सही वक्त पर शादी नहीं की। हम किसी गांव में नहीं रह रहे। मैं जब इंडस्ट्री में एक्टिव थी, उस वक्त मुझे गुजारा करने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ा। वहां आपको बॉलीवुड के मुकाबले बहुत कम सैलरी मिलती है।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैंने असफल IVF का सामना किया है। कई महिलाओं ने मुझे बहुत कुछ कहा। कई कठोर बातें कहीं। बच्चा नहीं हो रहा, कोई कमी होगी। अरे हमारी उम्र मो देखो।’
लोग देते हैं सिर्फ ताने
संभावना सेठ ने आगे कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि दिक्कत कहां है लेकिन मेरी रिपोर्ट अच्छी है। इसके बाद भी IVF काम नहीं कर रहा है। इसी दौरान मैंने अपनी मां को खो दिया। इसके बाद भी लोगों के ताने कम नहीं हुए। कुछ महिलाएं मेरे पास आईं और कहा कि अब तो बच्चा कर लो। अगर ये इतना आसान होता तो मैंने कब का कर लिया होता।’ संभवना ने बातों ही बातों में कहा कि लोग ताने देते हैं लेकिन समस्या नहीं देखते। उन्होंने कहा कि फिलहाल वो इन सब चीजों से डील करना सीख गई हैं।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
5 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
7 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
8 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
9 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
10 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
10 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines