Rani Chatterjee: भोजपुरी फिल्मों की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रानी चटर्जी को लेकर कई सवाल अक्सर लोगों के मन में रहते हैं। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में फैंस की दिलचस्पी बनी रहती है। साथ ही सभी ये भी जानना चाहते हैं कि आज तक उन्होंने शादी क्यों नहीं की? 45 की उम्र में वो आज तक कुंवारी क्यों हैं? अब उसका कारण एक्ट्रेस ने रिवील कर दिया है। रानी चटर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिया है।
रानी चटर्जी को चाहिए कैसा लाइफ पार्टनर?
इसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि वो अपने लाइफ पार्टनर में क्या क्वालिटीज देखती हैं? रानी चटर्जी ने इस इंटरव्यू में अपने बुरे एक्सपीरियंस पर भी बात की है। चलिए जानतें हैं कि एक्ट्रेस को कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए? एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि आप अपने लाइफ पार्टनर में क्या क्वालिटीज देखती हैं? एक्ट्रेस ने इसे बड़ा मुश्किल काम बताते हुए कहा, ‘मुझे बहुत सिंपल लड़के ही अच्छे लगते हैं। जिनकी सोच सिंपल हो, लेकिन जो पारिवारिक हो क्योंकि मैं ज्वाइंट फैमिली में रहती हूं। मुझे ज्वाइंट फैमिली में रहने वाला लड़का ही चाहिए। जो लड़के अकेले रहते हैं, मुझे वैसा लड़का नहीं चाहिए।’
अभी तक क्यों नहीं हुई रानी चटर्जी की शादी?
रानी ने अभी तक शादी क्यों नहीं की? इसे लेकर भी उनसे सवाल किया गया। जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘हर चीज का एक समय तय है, शादी, प्यार और दोस्ती… मुझे लगता है कि मेरे लिए कोई खास ही बना होगा, इसलिए देरी हो रही है क्योंकि जितने भी लड़के आए लाइफ में उन्होंने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। सिखाया ऐसे कि बहुत खुलकर नहीं हंसना चाहिए, वो आपको जज करेंगे। एक लड़की जब सक्सेसफुल होती है तो हर कदम पर उसको जज किया जाता है। जिस-जिस लड़के के साथ मैंने बात की या मैं मिली या डेट किया, मुझे ये चीज समझ आई कि जो मैं हूं, ये ही सबसे बड़ी प्रॉब्लम है।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इतिहास के सबसे ‘घटिया’ विनर कौन? Karan Veer Mehra किस केटेगरी में?
रिलेशनशिप्स में क्या थे बुरे अनुभव?
एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप्स में हुए बुरे अनुभव के बारे में भी बताया है। रानी ने कहा, ‘मैं हमेशा ये सोचती थी कि मेरा इतना हंसना दिक्कत कैसे हो सकता है? मेरा इतना बिजी रहना दिक्कत कैसे हो सकता है? मेरे एक्सपीरियंस ऐसे रहे हैं न कि मैं चाहती हूं कि एक ऐसा लड़का लाइफ में आए, जो ये समझे कि मैंने बहुत मेहनत करके इस मुकाम को हासिल किया है और हर लड़की अपने लाइफ पार्टनर में एक फादर फिगर देखती है। मैं अक्सर हर लड़के में एक फादर फिगर देखने की कोशिश करती हूं। जैसे लड़की अपने पापा के घर में खुश रहती हैं ना, हंसती है बोलती है, वैसे ही वो अपने लाइफ पार्टनर में चाहती है। मैं ऐसा लड़का चाहती हूं, जिसको मेरे हंसने, बोलने और मेरी कामयाबी से दिक्कत ना हो। जो मुझे जज ना करे। मुझे ऐसा लड़का चाहिए।’
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 hr agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
6 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
7 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
9 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines