हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee ने क्या सच में कर ली शादी? वायरल हो रही तस्वीरों की जानें सच्चाई

Rani Chatterjee: सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे लोगों के मन में सवाल है कि क्या एक्ट्रेस ने सच में शादी कर ली? आइए आपको बताते हैं वायरल हो रही फोटोज की सच्चाई?

विज्ञापन
Rani Chatterjee

Rani Chatterjee: भोजपुरी सितारें अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस शादी का जोड़ा पहनें ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यूजर्स फोटोज पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज

दरअसल, देव सिंह ने कुछ ही टाइम पहले अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में रानी शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। साथ ही उनके साथ दूल्हे राजा भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, लेकिन आपको बता देते हैं कि ये फोटोज रानी की असली शादी की नहीं है। जी हां, ये फोटोज रानी ने फिल्म के सेट से शेयर की हैं।

फिल्म ‘दीदी नंबर वन’

बता दें कि रानी की फिल्म ‘दीदी नंबर वन’ की शूटिंग चल रही है और ये फोटोज उसी फिल्म के शादी सीक्वेंस की हैं। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि सच में रानी की शादी हो गई है। रानी ने जो फोटोज शेयर की हैं, वो बेहद नेचुरल लग रही हैं। पहली बार में देखकर कोई भी धोखा खा जाए कि ये असली शादी की तस्वीरें हैं या फिर किसी फिल्म का सीन है।

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

इन फोटोज को शेयर करते हुए देव सिंह ने इसके कैप्शन में लिखा भी है कि लंबे टाइम के बाद रानी के साथ काम किया और उनके साथ काम करना हमेशा ही खुशी की बात होता है। दीदी नंबर 1, जिसे @praveenkumarguduri1218 ने डायरेक्ट किया है। इस पोस्ट पर अब यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि बधाई हो, दूसरे ने लिखा कि बहुत-बहुत सुंदर, एक अन्य ने लिखा कि आप दोनों को बधाई, एक और यूजर ने कहा कि जबरदस्त जोड़ी। यूजर्स को ये फोटोज बेहद पसंद आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Shruti Sharma कौन? जो Heeramandi में चमकी, Sanjay Leela Bhansali की भांजी पड़ी फीकी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें