किसी से पूछा ब्रेस्ट साइज तो किसी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, जब काम के बदले में Bhojpuri Actress से मांगा गया फेवर

Bhojpuri Actress Obscene Demands: भोजपुरी इंडस्ट्री में निर्देशक काम के बदले कई बार अभिनेत्रियों से अश्लील डिमांड कर चुके हैं और खबरों की मानें तो इस डिमांड को नहीं मानने पर अभिनेत्रियों को फिल्म से भी निकाल दिया गया था।

Bhojpuri Actress Obscene Demands

image credit: social media

Bhojpuri Actress Obscene Demands: सिनेमा की दुनिया में लोग नेम, फेम और ग्लैमर देखकर आते हैं। कई बार उन्हें सफलता मिलती है, लेकिन कई बार मायूसी भी हाथ लगती है। वहीं कई बार कुछ सितारों से ऐसी डिमांड कर दी जाती है, जिसको पूरा करना तो दूर उनके लिए सुनना भी मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड में तो कई बार एक्ट्रेस इस बात का खुलासा कर चुकी हैं, लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसा होता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में निर्देशक काम के बदले कई बार अभिनेत्रियों से अश्लील डिमांड कर चुके हैं और खबरों की मानें तो इस डिमांड को नहीं मानने पर अभिनेत्रियों को फिल्म से भी निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रही हैं। एक साक्षात्कार में अक्षरा सिंह ने खुद बताया था कि पवन सिंह से रिश्ता खत्म होने के बाद कई निर्देशकों की तरफ से काम के लिए उनसे भद्दे डिमांड किए गए थे, साथ ही उनपर अश्लील कमेंट्स की झड़ी लग गई थी।

विज्ञापन

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी अपनी अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बना देती हैं। रानी मी टू कैंपेन के दौरान बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान पर आरोप लगा चुकी हैं। अभिनेत्री का कहना था कि साजिद ने उन्हें एक आइटम सॉन्ग के लिए अपने स्टूडियो बुलाया था। इस दौरान निर्देशक ने रानी ने उनकी जांघे दिखाने के डिमांड की थी। यही नहीं, साजिद ने रानी ने उनका ब्रेस्ट साइज भी पूछा था।

विज्ञापन

पाखी हेगड़े

पाखी हेगड़े वैसे तो भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं। अभिनेत्री अब इंडस्ट्री में बिल्कुल भी सक्रिय नहीं हैं, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान पाखी ने खुलासा किया था कि करियर के शुरुआती दिनों में निर्देशक काम के बदले उनसे समझौता करने को कहते थे और मना करने पर कास्टिंग काउच की शिकार होना पड़ता था। उनको जल्दी फिल्में नहीं मिलती थीं और खाली बैठे रहने पर डिप्रेशन होता था।

विज्ञापन

अल्फिया शेख

इस लिस्ट में अल्फिया शेख का भी नाम शामिल है। उन्होंने हैदर काजमी पर ‘मी टू’ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि हैदर काजमी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ