Bhojpuri Actress Fitness: फिटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, देखें

New Project - 2022-09-12T124420.405

Bhojpuri Actress Fitness: फिल्म इंडस्ट्री में बॉडी फिटनेस की खास जगह होती है।आज के समय में सभी एक्टर्स अपनी फिटनेस को लेकर खूब सजग हो गए हैं। अक्सर देखा गया है कि जब बात आती है भोजपुरी अभिनेत्रियों के लिए तो सबकी यही धारणा हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का कुछ खास ध्यान नहीं रखती हैं। इसी कड़ी में आज हम बताएंगे कि भोजपुरी सिनेमा जगत में कई ऐसी अदाकारा हैं जो अपने हॉट फिगर से कई बॉलीवुड हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस खुद को रखने के लिए जिम में कई घंटे पसीने बहाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स साझा कर फिट रहने के लिए मोटिवेट करती हैं। ऐसी खबरें हैं कि बिग बॉस OTT फेम अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली हैं।


रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) 

भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपनी फिटनेस से कई लोगों का मुंह बंद किया हैं। दरअसल एक समय में एक्ट्रेस अपने बढ़े हुए वजन से बेहद परेशान थी लेकिन बाद में अपने वर्क आउट से उन्होंने गज़ब का ट्रांसफॉर्मेशन कर सबको हैरान कर दिया हैं।आज के समय में इंडस्ट्री में एक्ट्रेस की गिनती हाईएस्ट पेड स्टार्स की लिस्ट में होती है।

विज्ञापन

मोनालिसा (Monalisa )

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa )अपनी अदाकारी और खूबसूरती की वजह से आज सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी भाषी लोगों की पसंद बन चुकी हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ चुकीं मोनालिसा भी अक्सर अपना हॉट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।मोनालिसा, भोजपुरी एक्ट्रेसेस में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं सोशल मीडिया पर।

विज्ञापन


आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)

भोजपुरी डीवा आम्रपाली दुबे को कभी उनके बढ़े हुए वजन को लेकर खूब ट्रोल किया जाता था। एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस से ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। आज के समय में आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ