हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Amrita Pandey कौन? जिन पर फिल्माए सुपरहिट गीत रातों रात हुए हिट, मौत पर पसरा मातम

Bhojpuri Actress Amrita Pandey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत के बाद हर कोई जानना चाह रहा है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की? कैसे ग्लैमर की चकाचौंध में एक हीरोइन ने आत्मघाती कदम उठाया। उनसे पहले भी कई मॉडल और हीरोइनें मौत को गले लगा चुकी हैं। कई कामयाब एक्टर भी सुसाइड कर चुके हैं।

विज्ञापन
अमृता पांडेय।

Bhojpuri Actress Amrita Pandey Death Inside Story: भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की मौत के बाद हर कोई सकते में है। आखिर वे कैसे आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती हैं। यह सवाल सबके जेहन में है। अपनी आखिरी पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, मैंने अपना नाव डुबोकर उसकी राह को आसान कर दिया।’ अमृता पांडेय भोजपुरी, हिंदी समेत कई फिल्मों, ऐड और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं।

उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘दीवानापन’ में काम किया था। परिवार ने बताया कि अमृता ने साल 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ शादी की थी। बहन के मुताबिक, अमृता के बच्चे नहीं थे। इसलिए वो अस्पताल में इलाज करा रही थीं। इसके अलावा कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर रही थीं।

उनका कुछ दिन पहले यूट्यूब पर वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि दौलत-शौहरत सब मोहमाया है। बस मन में शांति होनी चाहिए। उनके कई वीडियो आज ट्रेंडिंग में हैं। उनका एक ऑडिशन का वीडियो भी काफी बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

फिल्म दीवानापन में गांव की चुलबुली लड़की का किरदार निभाकर वे सुर्खियों में आई थीं। वे कई मौकों पर फिल्म एक्टर खेसारी लाल की तारीफ कर चुकी थीं। बताया था कि कैसे उनको काम करने में खेसारी ने मदद की थी।

उनका खेसारी के साथ गाना जेला लौट के काफी पसंद किया गया था। लव सोल्यूशन और बोतल खोल भी उनके हिट गाने रहे। हाल ही में उनकी हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। भोजपुरी फिल्म यादव जी में भी वे मुख्य भूमिका में रही थीं।

विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई एक्टर, एक्ट्रेस और मॉडल मौत को गले लगा चुके हैं। ग्लैमर की चकाचौंध के बीच अवसाद के कारण आज कई बड़े कलाकार दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola