Bhojpuri Actress Died: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से आज सुबह बुरी खबर आई जिसने लोगों को हैरान कर दिया। बिहार के भागलपुर की रहने वाली मशहूर एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। हैरानी इस बात से है कि एक्ट्रेस की लाश उनके फ्लैट में फंदे से लटकी हुई मिली है। जैसे ही खबर सामने आई तो लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या वाकई में अमृता पांडेय ने सुसाइड किया है या फिर उनका मर्डर हुआ है? फिलहाल पुलिस इस हाई प्रोफाइल के की जांच में जुटी हुई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मिली जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में एक्ट्रेस अमृता पांडेय की लाश मिली है। सूचना मिलते ही जोगसर थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची तो देखा एक्ट्रेस की लाश साड़ी के फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने परिजनों की मदद से लाश को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने अमृता को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: गोरी मेम को क्या हुआ? क्यों अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, Saumya Tandon की हालत देख डरे फैंस!
फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
उधर, पुलिस ने अमृता पांडेय की मौत मामले में जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं और मौत की वजह का पता लगाने में जुट गई है। वहीं पुलिस ने मौके से एक्ट्रेस का मोबाइल और अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल खंगालने पर एक्ट्रेस की व्हाट्सएप पोस्ट मिली है। अपनी आखिरी पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, मैंने अपना नाव डुबोकर उसकी राह को आसान कर दिया।’
खेसारी लाल के साथ किया काम
परिजनों के मुताबिक, अमृता पांडेय भोजपुरी, हिंदी समेत कई फिल्मों, ऐड और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘दीवानापन’ में काम किया था। परिवार ने बताया कि अमृता ने साल 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ शादी की थी। एक्ट्रेस की बहन के मुताबिक, अमृता के बच्चे नहीं थे इसलिए वो अस्पताल में इलाज करा रही थीं। इसके अलावा कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर रही थीं।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
4 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
8 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
10 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
12 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
13 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
13 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
15 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
16 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines