---विज्ञापन---

यूपी बिहार लूटने आईं Akshara Singh, लचकाई ऐसी कमरिया कि हिल गया ‘दिल्ली’

Akshara Singh Song Up Bihar Lootne: अक्षरा सिंह यूपी-बिहार को लूटने आ गई हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह गानों पर जोरदार ठुमके लगाती दिख रही हैं।

Akshara Singh Song Up Bihar Lootne: अक्षरा सिंह को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है। वह जिस भी फिल्म या वीडियो में दिखती हैं, उसका सुपरहिट होना तय है। वह जितनी बेहतरीन डांसर हैं, उतनी कमाल की सिंगर भी हैं। वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार भी अक्षरा ने अपनी मखमली अवाज का जादू सभी पर चलाया। अब अक्षरा सिंह यूपी-बिहार को लूटने आ गई हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह गानों पर जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Serial Killers पर आधारित ये खौफनाक फिल्में और वेब सीरीज, OTT पर देख डर से सन्न रह जाएगा दिमाग

 

---विज्ञापन---

ऐसा है गाना

गाना यूपी-बिहार लूटने में अक्षरा सिंह की अदाएं देखने लायक हैं। वह घोड़े पर बैठी बंदूक और चाबुक लिए नजर आ रही हैं। नए भोजपुरी गाने यूपी-बिहार लूटने में अक्षरा सिंह जबरदस्त कमर मटकाती नजर आ रही हैं। इस सॉन्ग में भोजपुरी तड़के में हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों का तड़का देखने को मिल रहा है। यूपी-बिहार लूटने सॉन्ग वीडियो में अक्षरा सिंह पहले तो लहंगा-चोली पहने कमर मटकाती हैं और फिर वह क्रॉप टॉप और डेनिम शॉट्स में कई सारे बैकग्राउंड डांसर्स के साथ डांस करती नजर आती हैं।

---विज्ञापन---

इतने मिलियन मिले व्यूज

---विज्ञापन---

बता दें कि इस गाने को हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होने के एक दिन में यूपी-बिहार लूटने सॉन्ग को 2.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अक्षरा सिंह ने गाया है तो लिरिक्स लिखने का काम अजित मंडल ने किया है। और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, इस वीडियो सॉन्ग का डायरेक्शन और कोरियोग्राफी मुदस्सर खान ने की है।

बिग बॉस में आईं नजर

---विज्ञापन---

अक्षरा सिंह भोजपुरी का जाना-माना नाम है। वह अपने फैंस के लिए मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।

First published on: Nov 02, 2023 02:25 PM
End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola