Pawan Singh Lok Sabha Election Result: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इस बार चुनावी मैदान में उतर तो गए हैं लेकिन उनकी जीत पर अब संदेह जताया जा रहा है। एक्टर ने इस बार लोकसभा चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। पहले एक्टर ने सस्पेंस बनाकर रखा कि वो चुनाव में उतरेंगे या नहीं। फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल होने के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बिहार की काराकाट सीट से चुनाव में खड़े होकर भाजपा को ही टक्कर दे डाली।
बड़े एक्टर्स का लिया सहारा
पावर स्टार पवन सिंह ने अपने फैंस और बिहार की जनता को अपनी तरफ लाने के लिए क्या कुछ नहीं किया। कभी वो महंगी गाड़ियों में रोड शो कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते दिखे तो कभी चुनाव प्रचार के लिए एक्टर ने हेलीकाप्टर मंगवा लिया। जनता को लुभाने के लिए पवन सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्टर ने कई और भोजपुरी सुपरस्टार्स का सहारा लेकर अपने लिए उनसे प्रचार करवाया। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) तक पवन सिंह के लिए रैलियों में शामिल होकर लोगों से वोट मांगते नजर आए।
20 वादे कर जनता को लुभाया
इतना ही नहीं पवन सिंह ने अपने घोषणा पत्र में बिहार के काराकाट की जनता से 20 वादे भी कर डाले। एक्टर ने न सिर्फ नए रोजगार के अवसर खड़े करने की बात कही बल्कि वहां फिल्म इंडस्ट्री के निर्माण से लेकर मंदिर के रेनोवेशन तक की बात कह डाली। अपने 5 साल का प्लान बताते हुए एक्टर ने घोषणा पत्र में मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण से लेकर बालिका शिक्षा और उनकी शादी के खर्च तक के वादे किए। लेकिन अब उनके इन वादों का जनता पर कितना असर हुआ है वो सामने आ गया है। वोटों की गिनती में अब वो हो रहा है जो पवन सिंह ने भी नहीं सोचा होगा।
यह भी पढ़ें: Hema Malini चुनाव में फिर निकलीं आगे, इस बार भी मथुरा सीट पर होगा ‘ड्रीम गर्ल’ का कब्जा!
फिर भी वोटों की गिनती में रह गए पीछे!
एक्टर को इस बार लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। वोटों की चल रही गिनती के आधार पर पवन सिंह को अभी तक 57 हजार 589 वोट मिले हैं। लेकिन टेंशन की बात ये है कि भोजपुरी सुपरस्टार इतनी मेहनत करने के बावजूद अभी भी 31 हजार 307 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इन आंकड़ों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि एक्टर के लिए जीत का रास्ता इस बार पार कर पाना मुश्किल है। हालांकि, अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
14 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
16 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
17 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
19 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
20 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines