मुंबई: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सनोन (Kriti Senon) स्टारर कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक सभी को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। यहां तक की इसके आइटम नंबर ‘ठुमकेश्वरी’ को भी दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। अब इसका एक रोमांटिक ट्रैक जारी किया गया है।
भेड़िया के रोमांटिक ट्रैक का नाम है ‘अपना बना ले’ (Apna Bana Le), जिसे किसी और ने नहीं बल्कि रोमांटिक किंग अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है। अभिनेता ने गाने की रिलीज से पहले इसका टीज़र साझा किया था, जिसने सनसनी पैदा कर दी। अब इसका पूरा गाना इंटरनेट पर जबरदस्त धूम मचा रहा है।
गाने के वीडियो में वरुण धवन और कृति सेनन के बीच बेहद स्वीट और शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों एक दूसरे को भावपूर्ण तरीके से गले लगाते हुए देखे जा सकते हैं। साथ में झूले का आनंद लेने से लेकर किस एक्सचेंज करने तक फैंस को ये इस गाने के बोल से लेकर थीम तक सबकुछ बहुत पसंद आ रहे हैं।
दिल को छू लेने वाले इस ट्रैक को सुनकर एक बार फिर प्यार में डूबने का मन करेगा। इस गाने को फैंस लव एंथम के रूप में देख रहे हैं। फिल्म की बात करें तो, दिनेश विजन द्वारा निर्देशित, भेड़िया 25 नवंबर को बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। गाने में आवाज अरिजीत सिंह की है। बोल अमिताभ भट्टाचार्या के हैं और सूदिंग म्यूजिक सचिन जिगर की जोड़ी ने दिया है।
भेड़िया के बारे में
फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के जीवन का वर्णन करती है जो एक भेड़िये द्वारा काटे जाने के बाद आकार बदलने वाले भेड़िये (इच्छाधारी भेड़िया) में बदल जाता है। कॉमेडी-हॉरर आकार बदलने वाले अभिशाप से छुटकारा पाने की उनकी कोशिश कभी हंसाएगी कभी डराएगी।
संबंधित खबरें
Prime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
21 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines