Bhediya Digital Premiere: बीते साल 24 नवंबर 2022 में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। वहीं इस फिल्म को फैंस का भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये फिल्म डिजिटल प्रीमियर के लिए भी तैयार है और इसकी डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं कि वरुण धवन और कृति सेनॉन की फिल्म ‘भेड़िया’ कब और कहां दिखाई जाएगी।
इस दिन होगा भेडिया का डिजिटल प्रीमियर
बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद अब फिल्म भेडिया डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। इसको लेकर अपडेट भी सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन और कृति सेनॉन की फिल्म ‘भेड़िया’ 26 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस भी अब इसके लिए एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि ये फिल्म करीब 6 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी।
अमर कौशिक ने किया फिल्म का डायरेक्शन
बता दें कि फिल्म भेडिया में वरुण धवन और कृति सेनॉन के अलावा अभिषेक बनर्जी, दीपक डोबरियाल और पालिन कबाक महत्वपूर्ण भूमिका में थे। वहीं, इस फिल्म का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया था। इसके साथ ही बता दें कि बीते महीने भी फिल्म ‘भेड़िया 2’ की घोषणा की गई है और साल 2025 में ये सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर अभिनेता वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आने वाली फिल्म बवाल में नजर आने वाले हैं। वहीं एक्ट्रेस कृति सेनॉन भी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’, फिल्म ‘गणपत पार्ट 1’, फिल्म ‘द क्रू’ और एक अनटाइटिल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। साथ ही बता दें कि कृति सेनॉन फिल्म ‘भेड़िया’ के बाद फिल्म शहजादा में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन अगर वरुण धवन की बात करें तो एक्टर ने फिल्म ‘भेड़िया’ के बाद कोई फिल्म नहीं की है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines