हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhediya Box Office Collection Day 17: वीकेंट पर 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है वरुण-कृति की फिल्म भेड़िया

विज्ञापन
bhediya box office

Collection Day 17: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म ने फैंस को काफी इंप्रेस किया है।

फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और ट्विटर पर इसने खूब वाह-वाही बटोरी। चलिए जानते हैं कमाई के मामले में इसने कैसा रिस्पॉन्स किया है।

Bhediya Box Office Collection Day 17

विज्ञापन

हिंदी फिल्मों की हालत को देखते हुए ‘भेड़िया’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। इसने पहले दिन 7.48 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन इसने 9.57 करोड़ रुपए की बिजनेस की है। तीसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिली और इसी के साथ इसने 11.50 करोड़ रुपए की कमाई की।

वहीं चौथे दिन की कमाई पर एक नजर डालें तो फिल्म ने महज 3.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। पांचवे दिन 3.45 करोड़ कमाए, तो छठे दिन ये आंकड़ा 3.20 करोड़ रहा। भेड़िया के एक हफ्ते के कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने 42 करोड़ का आंकड़ा छुआ।

विज्ञापन

फिल्म ने 11वें दिन 1.61 करोड़ और 12वें दिन इसने गिरावट के साथ 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 13वें दिन ‘भेड़िया’ ने 1.25 करोड़ का बिजनेस किया और 14वें दिन इसने 1.10 करोड़ कमाए है। फिल्म ने अपने 15वें दिन 0.95 करोड़ कीकमाई की है।

वहीं वीकेंट पर इसने अपने 16वें दिन 1.95 करोड़ और 17वें दिन यानी रविवार को 1.80 करोड़ का बिजनेस किया है। अब इसका बॉक्स ऑफिस पर लगभग 61.27 करोड़ रुपय हो गया है।

विज्ञापन

सिनेमाघरों में इस फिल्म का मुकाबला अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ और कई अन्य फिल्मों से है, जो बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है।

फिल्म के बारें में

फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, जिन्होंने 2019 की कॉमेडी ‘बाला’ और ‘स्त्री’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं। निर्माता दिनेश विजन द्वारा समर्थित, यह फिल्म उनके हॉरर-कॉमेडी का हिस्सा है जिसमें ‘स्त्री’ और ‘रूही’ शामिल हैं, जिसमें राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा भी हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola