Bhavin Bhanushali Engagement: मनोरंजन जगत से बेहद खुशी की खबर सामने आ रही है। जी हां, सिंगर,एक्टर और म्यूजिशियन भाविन भानुशाली अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं और जल्दी ही शादी भी करने वाले हैं। भाविन ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में जानकारी दी है कि उनका रोका हो गया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर सामने आई, तो यूजर्स इस पर भर-भरकर कमेंट्स करने लगे और खुशी जाहिर करने लगे।
भाविन ने शेयर की फोटोज
भाविन भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ‘रोका सेरेमनी’ की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भाविन अपनी होने वाली वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए भाविन ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Rokafied and Overjoyed। जैसे ही भाविन का ये पोस्ट सामने आया, तो सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।
यूजर्स ने दी बधाई
एक यूजर ने भाविन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों बेहद सुंदर लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि मुबारक हो। एक और यूजर ने लिखा कि फाइनली, आपको बहुत बधाई। इसके अलावा ज्यादा लोगों ने भाविन के पोस्ट पर हर्ट और फायर इमोजी भी बनाएं हैं। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और चर्चा में भी है।
भाविन ने बेहद प्राइवेट रखी अपनी पर्सनल लाइफ
इसके साथ ही अगर भाविन की होने वाली वाइफ और उनकी मंगेतर की बात करें तो भाविन ने अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखा है और उन्होंने भले ही अपनी मंगेतर के साथ पोस्ट शेयर किया है, लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने उनको टैग भी नहीं किया है और इसलिए भाविन की होने वाली वाइफ के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन लोगों के मन में ये सवाल जरूर आ रहा है कि आखिर ये हसीना कौन हैं?
लोगों को रहेगा इंतजार
अब इसके बारे में तो खुद भाविन ही जानकारी देंगे और इसके लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा, लेकिन ये इंतजार कितना लंबा होगा ये भी नहीं कहा जा सकता क्योंकि भाविन अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही पंसद करते हैं, लेकिन भाविन के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भाविन जल्दी ही अपनी होने वाली बीवी के बारे में लोगों के साथ जानकारी शेयर करेंगे और बताएंगे कि वो कौन हैं?
यह भी पढ़ें- Salman Khan ने पकड़ा Digvijay Rathee का झूठ, Eisha के सामने आया Avinash का सच
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines