Bharti Singh: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंटरनेट पर भारती फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी कॉमेडियन से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। ना सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि भारती अक्सर पैप्स के कैमरे के सामने भी पोज देती रहती हैं। हालांकि इस बार भारती ने अपने बच्चे से जुड़ा कुछ खास रिवील किया है।
भारती सिंह ने क्या कहा?
दरअसल, हाल ही में भारती सिंह को पैप्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह कार से उतर रही हैं और इस दौरान अचानक से पैप्स उनकी फोटो और वीडियो लेने लगते हैं और भा, भा… चिल्लाने लगते हैं। इस पर भारती रिएक्ट करते हुए कहती हैं कि इसलिए ही बच्चा लेकर नहीं आती। आते ही आ, बा… करने लगते हो।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह के इस बयान पर पैप्स में से कोई पीछे से रिएक्ट करता है और कहता है कि ये लोग पहले भाऊ, भाऊ करते थे और अभी आओ, आओ करने लगे हैं। भारती को भी ये कुछ समझ नहीं आता है और वो फिर से पूछती हैं कि क्या करते थे। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
भारती ने व्लॉग किया शेयर
इस वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने दिल का इमोजी और हंसने वाला इमोजी शेयर किया है। गौरतलब है कि भारती सिंह अक्सर ही अपनी बातों से लोगों को हंसाती रहती है। उनसे जुड़े वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। बता दें कि भारती सिंह ने हाल ही में अपने व्लॉग में ये भी रिवील किया था कि उनके साथ एक छोटा-सा हादसा हो गया था।
कॉमेडियन के साथ क्या हुआ?
दरअसल, भारती ने अपने व्लॉग में शेयर किया कि उनका हाथ दरवाजे में फंस गया था और इससे उनकी उंगली का नाखून टूट गया था। इसे उन्हें बहुत दर्द हुआ था। भारती ने बताया कि वो काम कर रही थी और तभी उनके हाथ का नाखून टूट गया। भारती के इस व्लॉग वीडियो पर लोगों ने भी खूब कमेंट्स किए थे। गौरतलब है कि भारती का अपना एक अलग फैनबेस है और लोगों से उन्हें खूब प्यार मिलता है।
यह भी पढ़ें- Laapataa Ladies में Ravi Kishan नहीं होते पुलिस वाले, तो कौन होता? एक्टर ने खुद किया रिवील
संबंधित खबरें
रात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
23 mins agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
1 hr agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
1 hr agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
1 hr agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
2 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
2 hrs ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
2 hrs agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
2 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
3 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines