Bharti Singh: देश की सबसे बड़ी कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने साथ हुई शर्मनाक घटना का जिक्र किया है। कॉमेडियन ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उनके साथ क्या-क्या हुआ था। भारती सिंह ने अब अपने साथ हुई छेड़खानी पर खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गुड टच और बैड टच पर बात की है। उनसे पूछा गया कि शुरुआती दिनों में क्या उन्हें गलत तरह से छुआ गया था?
कॉलेजों के दिनों में भारती के साथ हुई बदतमीजी
भारती ने बताया कि टीवी पर नहीं। शुरुआती दिनों में जब पैसे नहीं होते थे, तो वो कॉलेजों में कॉमेडी स्किट करवाने जाती थीं। उस समय उन्हें समझ नहीं आता था। भारती सिंह बोलीं, ‘आजकल तो सिखाया जाता है गुड टच, बैड टच। पहले तो पता ही नहीं होता था। पहले कोई पेट पर हाथ लेकर आया तो लगता था कि अंकल खड़े होने के लिए सहारा ले रहे हैं। मैं सुबह 5 बजे की बस लेती थी और उस बस में सभी दूध वाले होते थे। लुंगी पहने हुए और दूध के बर्तन पकड़े हुए। कभी जगह नहीं होती थी, तो ऊपर गिर जाते थे।’
बस में भारती को किया जाता था गलत टच
भारती सिंह ने आगे कहा, ‘एक-डेढ़ साल तो समझ ही नहीं आया कि छेड़ रहे हैं। फिर जब किसी ने कुछ कसकर पकड़ा तब भी मैं सोचती थी कि क्या पता कि वो गिरने वाला हो और वही चीज हाथ में आई हो। इसलिए उसने पकड़ा हो। मुझे समझ ही नहीं आता था। धीरे-धीरे मैं दिमाग से भी बड़ी हुई और ये चीजें पता चलीं कि गुड टच, बैड टच क्या है। हमें बताया ही नहीं गया था। पहले मां और बहनें भी बात करने में शर्म करती थीं। लेकिन जब पता चला तो मेरे अंदर की भारती जागी और मैंने फिर बहुत कोहनियां मारी और अपने से लम्बे लड़कों को थप्पड़ मारा, बाद में चाहे हाथ कांपता रहे।’
यह भी पढ़ें: क्या है भारती सिंह का सबसे बड़ा डर? पिता की फोटो भी घर में टांगना नहीं करतीं पसंद
कपिल शर्मा ने भारती को सिखाई जरूरी चीजें
भारती सिंह ने बताया कि उनके साथ ये सब हरकतें बस में होती थीं। इसके अलावा भारती सिंह ने ये भी रिवील किया है कि कपिल शर्मा के साथ लाइव शो करते हुए भी वो ये सब चीजें फेस कर चुकी हैं। सेल्फी खिंचवाते हुए लोग पान खाते हुए मुंह के पास आ जाते थे। भारती को यही लगता था कि अंकल हैं और बेटी की तरह कर रहे होंगे। हालांकि, उन्हें कपिल ने कहा कि पीठ पर हाथ मत रखने दो। लोगों को बोलो सीधे खड़े होकर फोटो खिचवाओ। भारती ने रिवील किया कि जब लोग उनके गाल खींचने लगे थे, तो डर के कारण उन्होंने बॉडीगार्ड रखे।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines