The Great Indian Kapil Show 3: कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इस वक्त नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। कपिल के शो में बड़ी-बड़ी हस्तियां आ रही हैं और दर्शक अभी भी इस शो में भारती सिंह को मिस कर रहे हैं। इस बार भारती सिंह कपिल शर्मा के शो का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि, उन्हें ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ का ऑफर मिला था। अब एक इंटरव्यू में खुद लाफ्टर क्वीन ने खुलासा किया है कि शो ऑफर होने के बावजूद वो इसका हिस्सा क्यों नहीं बनीं।
प्रेग्नेंसी के दौरान छोड़ा था कपिला का शो
भारती सिंह ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो कपिल शर्मा से बहुत प्यार करती हैं और उन्हें अपना भाई मानती हैं। इतना ही नहीं भारती सिंह ने कपिल शर्मा को अपना गॉडफादर बताया है। भारती का कहना है कि उन्होंने कपिल से जिंदगी में बहुत सी चीजें समझी हैं। जब वो प्रेग्नेंट थीं, तब उन्होंने ये शो छोड़ा था। दरअसल, वो पहली बार मां बनी थीं, तो बहुत डरती थीं। ऐसे में उन्होंने शो से ब्रेक लिया था। उसके बाद जब ये सीजन आया, तो भारती को ऑफर हुआ था, लेकिन वो ‘लाफ्टर शेफ्स’ कर रही थीं।
ईमानदारी कैसे बनी शो से दूरी की वजह?
भारती का कहना है कि वो एक टाइम पर एक ही प्लेटफॉर्म पर काम करती हैं क्योंकि वो ईमानदार रहना चाहती हैं। भारती ने इस दौरान कहा कि वो अपने दोस्तों के लिए ईमानदार हैं, पति हर्ष के लिए ईमानदार हैं, अपने बच्चे गोले के लिए ईमानदार हैं और प्लेटफॉर्म के लिए भी ईमानदार हैं। यानी पहले से उनका कलर्स पर शो चल रहा था, जिसके कारण वो नेटफ्लिक्स के शो का हिस्सा नहीं बन पाईं।
यह भी पढ़ें: Bharti Singh दूसरी बार बनेंगी मां? बेबी प्लानिंग रूमर्स पर लाफ्टर क्वीन ने क्या कहा?
आज होगा ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले
वहीं, आज भारती सिंह के कुकिंग शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ का रात 9:30 बजे ग्रैंड फिनाले एपिसोड आने वाला है। सभी सेलिब्रिटीज ने इस शो में कड़ी मेहनत की है। अब इस मेहनत के बदले सभी को दर्शकों का प्यार तो खूब मिला है, लेकिन ऑडियंस से 50 स्टार्स हासिल करके विनर कौन बनेगा? ये आज रात पता चलेगा? आज ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला जज नहीं, बल्कि ऑडियंस करेगी।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
6 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
7 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines