Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa: कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर अपनी चुलबुली बातों की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। ना सिर्फ भारती बल्कि उनके पति भी अपने पत्नी का साथ देने से पीछे नहीं हटते। हालांकि अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारती और हर्ष अपने बेटे गोला को सलमान खान के भरोसे छोड़ गए। नहीं समझे ना… आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
सलमान खान संग मस्ती करती दिखीं भारती सिंह
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, सलमान खान संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। जी हां, सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती सिंह अपने बेटे गोला को लेकर आती हैं। इस दौरान को बेहद खुश होती हैं। इसके बाद सलमान खान, गोला को हैलो बोलते हैं, लेकिन इस पर भारती सिंह कहती हैं कि सर, चैनल ने इसका पेमेंट नहीं दिया, इसलिए बोल नहीं रहा, जिनका दिया है वो बोल रहे हैं। इसका अभी डिसाइड नहीं हुआ है, इसलिए ये चुप है। भारती के इस जवाब पर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
हमारा जयपुर और गोवा में शो है- हर्ष
इसके बाद भारती सलमान को कहती हैं कि इस पकड़ना मैं थक गई हूं। जैसे ही सलमान, भारती के बेटे गोला को अपनी गोद में लेते हैं, तो तुरंत कहते हैं कि जरूर थकोगी… इस पर भी भारती झट से जवाब देती हैं कि हां, सर ये भारती का बच्चा है। इसके बाद सब हंसने लगते हैं। इसके बाद वीडियो में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया कहते हैं कि सर वो क्या है ना कि हमारा जयपुर और गोवा में शो था, तो हमको जाना था और कोई घर पर है नहीं।
बिग बॉस 16 है वीडियो
फिर भारती कहती हैं कि सर दो दिन बच्चा संभालना है। जयपुर, गोवा शो करके मुंबई वापस आ जाएंगे। भारती की ये बात दर्शकों को खूब हंसाती है। इसके बाद भारती कहती हैं कि सर डॉयपर बहुत हैवी हो गया है, अभी मैं देकर जाती हूं… इसके बाद हर्ष लिंबाचिया कहते हैं कि गोला बाय, भारती भी फिर गोला का बाय करती है। जाते हुए भारती कहती हैं कि परेशान नहीं करना और सारी हीरोइनों के नंबर मांग लो। इस पर सभी जोर का ठहाका लगा देते हैं। भारती का ये वीडियो बिग बॉस 16 के दौरान का है। शो में जब भारती और हर्ष लिंबाचिया गए थे, तो उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के खूब मजे लिए थे।
यह भी पढ़ें- झूठी हैं ‘वड़ापाव गर्ल…’, खुद कहा था- बिग बॉस में नहीं जाऊंगी? अचानक कैसे बदल गया Chandrika Dixit का मन?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines