भारती सिंह (Bharti Singh) का कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ (Laughter Chefs 2) की शुरुआत भले ही कुछ खास नहीं रही हो लेकिन धीरे-धीरे यह शो दर्शकों का दिल जीत रहा है। होली के मौके पर विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर और साजिद खान शो में पहुंचे जिन्होंने लाफ्टर की डोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब इस शो में एक और ग्रैंड एंट्री होने जा रही है, जिसे देख भारती सिंह भी इमोशनल हो गईं। दरअसल, ‘लाफ्टर शेफ्स’ के पहले सीजन में धमाल मचाने के बाद करण कुंद्रा दूसरे सीजन में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। इससे जुड़ा प्रोमो भी सामने आ गया है।
भारती सिंह हुईं इमोशनल
मेकर्स की तरफ से ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें करण कुंद्रा की ग्रैंड एंट्री दिखाई गई है। जैसे ही करण सेट पर एंट्री लेते हैं तो भारती सिंह इमोशनल हो जाती हैं। वह कहती हैं, ‘देखो वो आ गया..!’ जब अन्य सेलिब्रिटी पूछते हैं कि कौन आ गया? इस पर लाफ्टर क्वीन कहती हैं, ‘भोला वापस आ गया।’ इसके बाद करण कुंद्रा आते हैं जिन्हें देखकर कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे और सुदेश लहरी काफी खुश हो जाते हैं। वहीं कृष्णा अभिषेक करण को कसकर गले लगा लेते हैं।
बता दें कि करण कुंद्रा ‘लाफ्टर शेफ्स’ के पहले सीजन में नजर आए थे, जिसमें उनके जोड़ीदार अर्जुन बिजलानी थे। शो के दौरान उन्हें खाना बनाने से ज्यादा गाजर खाते हुए देखा जाता था। ऐसे में सेट पर आते ही सबसे पहले उन्होंने गाजर खाई। करण ने कहा कि उन्होंने इस शो को बहुत मिस किया था। ये सुनकर भारती सिंह के आंसू छलक पड़े। अब देखना दिलचस्प होगा कि करण कुंद्रा इस बार क्या कमाल दिखाते हैं?
यह भी पढ़ें: उमराह करने पहुंची हिना खान के चेहरे पर क्यों दिखी मायूसी? बोलीं- ‘मेरे पास कहने को..’
किसकी जगह पर हुई एंट्री?
बता दें कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में अब्दु रोजिक अपनी कुकिंग और कॉमेडी का टैलेंट दिखाते हुए नजर आ रहे थे लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्होंने इस शो से छुट्टी ली है। पहले खबर आई थी कि अब्दु ने इस शो को बीच में छोड़ दिया है। बाद में बताया कि उन्होंने रमजान की वजह से कुछ वक्त का ब्रेक लिया है। जल्द ही वह इस शो में वापसी करेंगे। उनकी जगह पर करण कुंद्रा ने शो में एंट्री की है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines