Laughter Chefs Season 2: टीवी का पॉपुलर सेलिब्रिटी बेस्ड कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स‘ बेहद पसंद किया गया है। इस शो को दर्शकों का वो प्यार मिला है जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी। इस शो में सेलेब्स को न सिर्फ खाना पकाते हुए बल्कि ढेर सारी मस्ती करते हुए देखा गया और उनके इस अंदाज से दर्शक ऐसे जुड़े कि अब ‘लाफ्टर शेफ्स’ के ऑफ एयर होने से सभी का मन उदास है। न सिर्फ इन सेलेब्स का इस खबर से दिल टूटा हुआ है बल्कि दर्शकों के बीच भी मायूसी छाई हुई है।
फैंस ने की ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 की डिमांड
इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ का जल्द ही दूसरा सीजन भी आ सकता है। अब इन रिपोर्ट में कितना दम है उसे लेकर भी खुलासा हो गया है। शो के खत्म होने के साथ ही दूसरे सीजन के चर्चे हो रहे हैं तो आप खुद ही समझ जाइए कि इस शो की फैन फॉलोइंग कितनी होगी। ऐसे में अब मेकर्स क्या फैंस की इस डिमांड को पूरा करते हुए शो का दूसरा सीजन लाएंगे या नहीं? ये खुद भारती सिंह (Bharti Singh) ने रिवील कर दिया है।
भारती ने कन्फर्म की ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन की वापसी
आपको बता दें, कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इस शो को होस्ट कर रही हैं। ऐसे में अब उन्होंने इस शो के सेट के कुछ पल अपने व्लॉग में शेयर किए हैं। भारती ने अपने डेली व्लॉग में न सिर्फ ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर होने वाली मस्ती का नजारा दिखाया बल्कि फैंस को एक गुड न्यूज भी दे दी। कॉमेडियन ने अब कुछ ऐसा कहा है जिसे पढ़कर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। भारती ने अब कन्फर्म कर दिया है कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 के साथ जल्द ही लौटने वाला है।
यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly ने पीठ पीछे की ऐसी हरकत, हर्ट हो गईं Madalsa Sharma; एग्जिट के बाद ‘अनुपमा’ ने क्या कहा?
कब तक आएगा ‘लाफ्टर शेफ्स’ का दूसरा सीजन?
उन्होंने अपने आखिरी व्लॉग में कहा, ‘आप सभी को तो पता ही है ‘लाफ्टर शेफ्स’ अब नहीं हो रहा, मुझे लगता है 1-2 महीने नहीं होगा। तो नए सीजन के साथ हम एक बार फिर दोबारा आएंगे आप लोगों के सामने।’ भारती ने दुखी मन के साथ कहा कि ‘थोड़ा फील हो रहा है कि सब लोगों से मिल नहीं पाएंगे। बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी सबसे। शूट पर नहीं जाना एक-दो महीने, कब मिलेंगे सबसे? तो थोड़ा-सा मन उदास था।’ इस व्लॉग में उन्होंने शो के कुछ इमोशनल मोमेंट भी शेयर किए हैं। हालांकि, फैंस एक तरफ जहां शो खत्म होने को लेकर इमोशनल हो रहे हैं तो दूसरी तरफ नए सीजन की खबर सुनकर एक्साइटेड हो गए हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines