Bharti Singh Biggest Fear: कॉमेडियन भारती सिंह ने अब खुलकर अपने सबसे बड़े डर पर बात की है। सबको हमेशा हंसाने वाली भारती सिंह को किसी चीज का इतना डर है कि वो उनके दिमाग से ही नहीं निकलता। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारे खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें अब फ्लाइट से डर लगने लगा है। जब से एयर इंडिया वाला हादसा हुआ है भारती सिंह ने अब तक कोई फ्लाइट नहीं ली। भारती ने बताया कि उनके बेटे के जन्म के बाद वो काफी डरपोक हो गई हैं।
भारती सिंह को फ्लाइट में लगने लगा मौत का डर
भारती सिंह ने खुलासा किया कि वो बारिश के 4 महीने में काम भी नहीं लेतीं क्योंकि फ्लाइट में डर लगता है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि अब वो पूरी फैमिली के साथ कहीं जाने वाली हैं। तो उन्होंने फैसला लिया है कि उनका परिवार 2 फ्लाइट में जाएगा। भारती ने मजाक में कहा, ‘अगर एक में गए, तो कोई पीछे साइन करने वाला भी नहीं होगा।’ इसके बाद भारती से सवाल किया गया कि लाइफ में उनका सबसे बड़ा डर क्या है? तो कॉमेडियन ने एक झटके में कहा, ‘मेरी मम्मी का। मुझे लगता है कि मेरी मम्मी कभी नहीं मरनी चाहिए।’
मां से जुड़ा है भारती सिंह का सबसे बड़ा डर
भारती सिंह ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि मेरी मम्मी के बिना मुझे सांस नहीं आएगी। मेरी मम्मी पिछले साल बहुत बीमार हो गई थीं। किडनी में समस्या थी तो ट्रांसप्लांट हुआ था उनका। तभी से मैंने मैनिफेस्ट करना शुरू कर दिया था।’ भारती सिंह का कहना है कि वो मैनिफेस्ट करने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने इससे जुड़ा एक किस्सा भी बताया कि जब उनकी मां की सर्जरी चल रही थी, तो उन्होंने सोचना शुरू कर दिया था कि जब वो ठीक होंगी, तो वो उनके साथ जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए जाएंगी। जो उन्होंने सोचा था ट्रांसप्लांट के 1 साल बाद वही हुआ। भारती का कहना है कि वो अपनी मां को भी भगवान की तरह ही मानती हैं। उनका बस चले तो वो मां के लिए मंदिर बना दें और वहां उनकी मूर्ति रख दें।
यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu का OTT ट्विस्ट, Prime Video पर अलग क्लाइमैक्स के साथ स्ट्रीम हुई मूवी
भारती के घर में क्यों नहीं है पिता की फोटो?
दूसरी तरफ भारती सिंह ने अपने पिता के बारे में भी बात की है। जब भारती 2 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था। उन्हें हैजा हुआ था और उस पर उन्होंने ड्रिंक कर ली। इसके बाद उन्हें खून की उल्टियां हुईं और वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए। भारती ने आगे कहा कि आज भी उनके घर पिता की फोटो लगा दे कोई तो उन्हें ऐसा लगता है कि इस फोटो को उतार दो। दरअसल, भारती ने कभी अपने पिता को नहीं देखा, तो वो उन्हें अजनबी लगते हैं। इसलिए उनके घर पर पिता की फोटो ही नहीं है क्योंकि उनके पास पिता की कोई धुंधली याद भी नहीं है।
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
26 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
34 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
9 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines