Bharti Singh Video: ‘लाफ्टर क्वीन’ भारती सिंह (Bharti Singh) का हर अंदाज निराला है। कॉमेडियन हाल ही में मां बनी हैं, जिसके बाद वो वापस पर्दे पर धमाकेदार वापसी करती नजर आई हैं। इसी कड़ी में मशहूर कॉमेडियन-होस्ट का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो फोटो के बदले खास डिमांड करती नजर आ रही हैं।
और पढ़िए – Athiya Shetty के बोल्ड लुक पर दिल हार बैठे केएल राहुल, किया ये कमेंट
भारती सिंह के वायरल वीडियो (Bharti Singh Viral Video) को वुम्पला ने अपने ऑफिशियिल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में भारती येलो कलर की आउटफिट में शूटिंग सेट पर पहुंच अपनी वैनिटी वैन की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में भारती हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगी हैं। इसी दौरान उनका एक फैन उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने की डिमांड करता है, जिसपर भारती पैसे मांग लेती हैं।
भारती सिंह वीडियो में कहती हैं,’एक सेल्फी चाहिए तो निकालो 500 रुपए।’ ये सुनकर सभी हंसने लग जाते हैं। इसके बाद भारती, पैप्स से चिट-चैट करती देखी जाती हैं और फाइनली अपनी वैनिटी वैन में चली जाती हैं। कॉमेडी क्वीन का ये स्पॉटेड वीडियो (Bharti Singh Spotted Video) सामने आते ही वायरल हो गया है और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
और पढ़िए – Uorfi Javed ने मानी अपनी गलती, इस एक्ट्रेस के डिवोर्स पर कसा था तंज
भारती की क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’ये कितनी प्यारी है यार।’ दूसरी ने लिखा,’ये मनोरंजन जगत की सबसे हंबल सेलिब्रिटीज में से एक हैं।’ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’मजा आ गया।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी भारती की तारीफ करते हुए लव और हंसने वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines